आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 10.08.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बैंक, माल, सर्राफा बाजार, संदिग्ध वाहन व मास्क की सघन चेकिंग की गयी। कई मालों में सीसीटीवी कैमरा कार्य नही कर रहा था।जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को सीसीटीवी ठीक कराने का निर्देश दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने महिला अस्पताल में कोरोना की टीका लगवाने वाले लाभार्थी को कोविड के नियमोॆ का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा महिला अस्पताल से पहाड़पुर चौकी तक फूट पेट्रोलिंग किया गया।


