Breaking News

जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर के प्रभारी कोतवाल हिमेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया । लाइन हाजिर किये गए कोतवाल के स्थान पर देर शाम तक किसी की तैनाती नहीं हुई थी । इसके पीछे चर्चा है कि बुधवार को क्षेत्र में हुए प्रतिबंधित पशु वध के साथ ही जीयनपुर क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा न पाने के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध पर अंकुश लगाए जाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र परिवर्तित कर दिए है। उन्होंने मेंहनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद तिवारी को थाना अतरौलिया, अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय को थाना मेंहनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।

और नया पुराने