Breaking News

नाग पंचमी के अवसर पर बच्चों ने लिया खेलकूद का आनंद मनाई हर्षोल्लास के साथ नाग पंचमी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नाग पंचमी पर लोगों ने की अपने घरों की साफ-सफाई

नाग देवता की पूजा कर मन्नतें मांगते हैं महिलाएं

मालटारी गांव की परंपराओं में रहा है खेलकूद

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में नाग पंचमी के अवसर पर हर तरफ क्षेत्र में लोग पूजन अर्चन कर रहे हैं अपने घरों की साफ-सफाई के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है और खेलकूद का आनंद लिया जाता है सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी गांव में नाग पंचमी पर्व पर खेल कूद का आयोजन किया। जिसमें गांव के बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने हिस्सा लिया और बड़े ही उत्साह के साथ खेलकूद का आनंद लेते हुए कबड्डी प्रतियोगिता की और उसके बाद सभी लोग नहा धोकर के पूजन अर्चन कर मन्नते मांगी।
घरों की साफ-सफाई सुबह से ही लोग करने लगे थे लीपाई पुताई का काम भी चल रहा था। घर में अपने वाहनों को भी लोग साफ सुथरा कर रहे थे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जीयनपुर नगर पंचायत में पाइप लाइन फट जाने से हो रही थी दिक्कत बन जाने से मिलेगी राहत।

महीनों से खराब हुई थी पाइपलाइन

बीच में गड्ढे खोदकर काम हुआ शुरू तो बरसात के पानी ने अवधि बढ़ा दी मुश्किले

आज़मगढ़: जीयनपुर नगर पंचायत के आज़ाद नगर में पाइप लाइन के फट जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है और आवागमन भी बाधित होता जा रहा है। महीनों से खराब हुई पाइपलाइन अभी तक बन नहीं पाई। इस पाइपलाइन से कुछ लोगों को पानी मिलता था, वह भी बंद है। जिससे उनको बहुत दिक्कत उठानी पड़ रही है। 
इस मामले में समाजसेवी निहाल मेहंदी से बातचीत की गई उन्होंने बताया कि- हमने इसकी शिकायत नगर अध्यक्ष से की है, पहले यह पाइपलाइन हल्की फटी हुई थी, जिससे थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही थी। लेकिन धीरे-धीरे यहां बहुत गड्ढा हो गया और वह पानी से भर गए पाइप लाइन में लीकेज की वजह से जिन घरों में पानी जाता था वहाँ पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है और इसके अलावा गड्ढे हो जाने की वजह से आवागमन भी बाधित हो गया है।

उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द ही इस को दुरुस्त करा दिया जाएगा ताकि नगर वासियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना उठानी पड़े।
शिकायत के बाद नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लीकेज पाइप को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया है समाचार कवरेज करने तक कार्य चल रहा था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया था।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आफत की बारिश के बीच कटान जारी।

आखिर किससे कहें अपने दिल का दर्द।
 
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के उत्तरी भूभाग में बहने वाली सरजू नदी के जलस्तर में पिछले एक महीने से निरंतर उतार चढ़ाव जारी है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच शुरू हुई आधा दर्जन जगहों की कटान ने देवारा वासियों पर आफत की बारिश शुरू कर दी है।
 गागेपुर की कटान से जहां लगभग 300 किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि कट कर नदी में समाहित हो गई वहीं इस पर लहारती धान, गन्ना और मक्का की खेती भी कटान की भेंट चढ़ गई।
 देवारा वासियों की परेशानियां यही कम  नहीं हुई बल्कि हाजीपुर गांव के बगहवा पूरा में नदी ने इतना तांडव किया कि लोग खून पसीने की मेहनत से बनाए गए अपने आशियाने को खुद ही अपने हाथों से तोड़ रहे हैं। नेत्रों में आंसू लेकर मां सरयू की आराधना भी कर रहे है कि हे मां अब तो रहम करो। नहीं तो बेघर होकर हम लोग कहां जाएंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

उच्च प्राथमिक विद्यालय महुलिया में हो रही इंटरलॉकिंग बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

विद्यालय में बरसात में लग जाता था पानी होती थी दिक्कत।

स्मार्ट मॉडल स्कूल बनाने का है प्रयास, विद्यालय में लगेगा सीसीटीवी कैमरा।

शुद्ध पेयजल की भी होगी व्यवस्था।

आज़मगढ़: शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय महुलिया के परिसर में इंटरलॉकिंग की जा रही है। जिससे वहां के बच्चों और अध्यापकों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं से लैस विद्यालय को करने का प्रयास है। ग्राम प्रधान दीपक यादव ने बताया कि इस विद्यालय को स्मार्ट मॉडल स्कूल बनाने का मेरा सपना है, और इसको सुसज्जित करने में जितना भी प्रयासों का उसके लिए मैं तैयार रहूंगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए और अध्यापकों के बैठने के लिए बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले बरसात में इस पूरे परिसर में पानी लग जाता था। जिससे यहां पर बच्चों को और शिक्षकों को काफी असुविधा होती थी अब ग्राम प्रधान के प्रयास से विद्यालय स्मार्ट विद्यालय की ओर बढ़ चला है।

और नया पुराने