Breaking News

जीयनपुर नगर पंचायत में पाइप लाइन फट जाने से हो रही थी दिक्कत बन जाने से मिलेगी राहत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

महीनों से खराब हुई थी पाइपलाइन

बीच में गड्ढे खोदकर काम हुआ शुरू तो बरसात के पानी ने अवधि बढ़ा दी मुश्किले

आज़मगढ़: जीयनपुर नगर पंचायत के आज़ाद नगर में पाइप लाइन के फट जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है और आवागमन भी बाधित होता जा रहा है। महीनों से खराब हुई पाइपलाइन अभी तक बन नहीं पाई। इस पाइपलाइन से कुछ लोगों को पानी मिलता था, वह भी बंद है। जिससे उनको बहुत दिक्कत उठानी पड़ रही है। 

इस मामले में समाजसेवी निहाल मेहंदी से बातचीत की गई उन्होंने बताया कि- हमने इसकी शिकायत नगर अध्यक्ष से की है, पहले यह पाइपलाइन हल्की फटी हुई थी, जिससे थोड़ी बहुत दिक्कत हो रही थी। लेकिन धीरे-धीरे यहां बहुत गड्ढा हो गया और वह पानी से भर गए पाइप लाइन में लीकेज की वजह से जिन घरों में पानी जाता था वहाँ पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है और इसके अलावा गड्ढे हो जाने की वजह से आवागमन भी बाधित हो गया है।


उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द ही इस को दुरुस्त करा दिया जाएगा ताकि नगर वासियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना उठानी पड़े।
शिकायत के बाद नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लीकेज पाइप को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया है समाचार कवरेज करने तक कार्य चल रहा था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया था।

और नया पुराने