Breaking News

आफत की बारिश के बीच कटान जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आखिर किससे कहें अपने दिल का दर्द।
 
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के उत्तरी भूभाग में बहने वाली सरजू नदी के जलस्तर में पिछले एक महीने से निरंतर उतार चढ़ाव जारी है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच शुरू हुई आधा दर्जन जगहों की कटान ने देवारा वासियों पर आफत की बारिश शुरू कर दी है।
 गागेपुर की कटान से जहां लगभग 300 किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि कट कर नदी में समाहित हो गई वहीं इस पर लहारती धान, गन्ना और मक्का की खेती भी कटान की भेंट चढ़ गई।
 देवारा वासियों की परेशानियां यही कम  नहीं हुई बल्कि हाजीपुर गांव के बगहवा पूरा में नदी ने इतना तांडव किया कि लोग खून पसीने की मेहनत से बनाए गए अपने आशियाने को खुद ही अपने हाथों से तोड़ रहे हैं। नेत्रों में आंसू लेकर मां सरयू की आराधना भी कर रहे है कि हे मां अब तो रहम करो। नहीं तो बेघर होकर हम लोग कहां जाएंगे।

और नया पुराने