आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
विद्यालय में बरसात में लग जाता था पानी होती थी दिक्कत।
स्मार्ट मॉडल स्कूल बनाने का है प्रयास, विद्यालय में लगेगा सीसीटीवी कैमरा।
शुद्ध पेयजल की भी होगी व्यवस्था।
आज़मगढ़: शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय महुलिया के परिसर में इंटरलॉकिंग की जा रही है। जिससे वहां के बच्चों और अध्यापकों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं से लैस विद्यालय को करने का प्रयास है।ग्राम प्रधान दीपक यादव ने बताया कि इस विद्यालय को स्मार्ट मॉडल स्कूल बनाने का मेरा सपना है, और इसको सुसज्जित करने में जितना भी प्रयासों का उसके लिए मैं तैयार रहूंगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए और अध्यापकों के बैठने के लिए बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले बरसात में इस पूरे परिसर में पानी लग जाता था। जिससे यहां पर बच्चों को और शिक्षकों को काफी असुविधा होती थी अब ग्राम प्रधान के प्रयास से विद्यालय स्मार्ट विद्यालय की ओर बढ़ चला है।
