Breaking News

आजमगढ़ से डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र का चयन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से गुरुवार को विज्ञापन संख्या 49 के तहत प्राचार्य भर्ती के लिए पदों का रिजल्ट जारी कर दिया गया।
आजमगढ़ से डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र का चयन हुआ है, जबकि दो अन्य अभ्यर्थियों का नाम प्रतीक्षा सूची में है। वर्तमान में डॉ मिश्र श्री गांधी पी जी कॉलेज, माल टारी में कार्यवाहक प्राचार्य हैं। डॉ प्रेमचंद यादव, डॉ कैलाश नाथ गुप्ता, डॉ प्रशांत राय, डॉ मनोज द्विवेदी, डॉ दिनेश कुमार, डॉ जगदीश, डॉ इंद्रजीत, डॉ जिम्मी, डॉ सलमान अंसारी, श्री शैलेश सिंह आदि प्राध्यापकों ने इस सफलता पर बधाई दी है।
आयोग की ओर से 290 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था
 27 अभ्यर्थियों ने कोर्ट में याचिका दायर की है इसलिए 27 पदों का रिजल्ट रोक कर शेष 263 पदों पर चयन किया गया।
 इस भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर।

अवैध गांजे व हीरोइन के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार।

3 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा व 50 पुङिया 1500 मिली ग्राम हिरोइन व 8656/- रुपया व 71 अदद मिट्टी का चिलम बरामद, 04  अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश/चलाये जा रहे अभियान हेतु प्र0नि0 हिमेन्द्र कुमार सिंह मय व0 उ0नि0 केशर यादव मय हमराह कर्म0गण का0 शैलेन्द्र, का0 निलेश सिंह, का0 जितन्द्र यादव के द्वारा दिनांक 12.08.2021 को अभियुक्तगण (1) सोनू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को समय 12.35 बजे कस्बा अजमतगढ से 1 किलो 50 ग्राम गांजा व 290 रूपया नगद के साथ, (2) दिनेश यादव पुत्र निरहू निवासी कालिकापुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को समय 14.10 बजे रोडवेज कस्बा जीयनपुर से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 7 अदद मिट्टी का चिलम, 1596 रूपया नगद के साथ, (3) रमेश यादव पुत्र मोहन यादव निवासी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को समय 15.30 बजे लाटघाट बाजार रौनापार रोड से 1 किलो 150 ग्राम गांजा. 64 अदद मिट्टी का चिलम व 6770 रूपया नगद के साथ, (4) विंध्याचल भारती पुत्र साँचू निवासी मोहल्ला नौशहरा कस्बा व थाना जीयनपुर आजमगढ को समय 16.45 बजे नौशहरा कस्बा जीयनपुर से 50 पुडिया हिरोइन कुल 1500 मिली ग्राम हिरोइन के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्ययालय किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

(1) सोनू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
(2) दिनेश यादव पुत्र निरहू निवासी कालिकापुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
(3) रमेश यादव पुत्र मोहन यादव निवासी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 
(4) विंध्याचल भारती पुत्र साँचू निवासी मोहल्ला नौशहरा कस्बा व थाना जीयनपुर आजमगढ 
बरामदगी

1. अभि0 सोनू सिंह के पास से 1 किलो 50 ग्राम गांजा व 290 रूपया नगद
2. अभि0 दिनेश यादव के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 7 अदद मिट्टी का चिलम, 1596 रूपया नगद
3. अभि0 रमेश यादव के पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा. 64 अदद मिट्टी का चिलम व 6770 रूपया नगद
4. अभि0 विंध्याचल भारती के पास से 50 पुडिया हिरोइन कुल 1500 मिली ग्राम हिरोइन बरामद हुआ ।   

पंजीकृत अभियोग

(1) मु0अ0सं0 208/21 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट में गिरफ्तार अभि0 सोनू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
(2) मु0अ0सं0 209/21 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट में गिरफ्तार अभि0 दिनेश यादव पुत्र निरहू निवासी कालिकापुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
(3) मु0अ0सं0 210/21 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट में गिरफ्तार अभि0 रमेश यादव पुत्र मोहन यादव निवासी सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 
(4) मु0अ0सं0 211/21 धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट में गिरफ्तार अभि0 विंध्याचल भारती पुत्र साँचू निवासी मोहल्ला नौशहरा कस्बा व थाना जीयनपुर आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 हिमेन्द्र सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. व0उ0 नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 शैलेन्द्र थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 निलेश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 जितन्द्र यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. निरी0 नन्द कुमार तिवारी प्रभारी स्वाट टीम पुलिस लाईन आजमगढ़
7. हे0 का0 जितेन्द्र पाण्डेय स्वाट टीम पुलिस लाईन आजमगढ़
8. हे0 का0 बिनोद कुमार सरोज स्वाट टीम पुलिस लाईन आजमगढ़
9. का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय स्वाट टीम पुलिस लाईन आजमगढ़
10 का0 शनि नागर स्वाट टीम पुलिस लाईन आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

जीयनपुर: गोवध निवारण अधि0 में वांछित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश/चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 दिनेश प्रसाद मय हमराह हे0का0 राजूकुमार, का0 विमलेश प्रसाद के द्वारा  मु0अ0सं0 205/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण 1. शहदाब पुत्र मुमताज 2. गुड्डू पुत्र मुमताज निवासीगण नत्थुपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 3. शमशाद पुत्र इकबाल निवासी मुहल्ला कुरैश नगर थाना जीयनपुर आजमगढ़ को पकवा इनार चुनहवाँ मोड़ अंजान शहीद से कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अं0सं0 205/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. शहदाब पुत्र मुमताज 
2. गुड्डू पुत्र मुमताज निवासीगण नत्थुपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 
3. शमशाद पुत्र इकबाल निवासी मुहल्ला कुरैश नगर थाना जीयनपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 दिनेश प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 राजूकुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 विमलेश प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

बिलरियागंज: चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 07.08.2021 को आनलाइन e-FIR (131/2021 धारा 380 भा0द0वि0) के माध्यम से वादी श्री अम्बुज दूबे निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि 06/08/2021 की शाम 7 बजे बिलरियागंज स्थित Fit24 Gym निकट सहारा बैंक नया चौक बिलरियागंज आजमगढ़ में व्यायाम के लिए गया था और अपना मोबाइल रिसेप्शन काउंटर में रख के व्यायाम करने लगा, जब कुछ देर बाद अपना मोबाइल Redmi Note 10 Pro चेक करने आया तो मोबाइल चोरी हो गया था । वहां पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे में देखने से पता चला की एक अज्ञात लड़का जो की पहली बार जिम में आया था समय 7:48 PM पर मोबाइल चोरी कर के भाग गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया तथा चोरो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.08.2021 को उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा जैगहा बाजार चौराहे से कुछ दूर पहले ही आनलाइन e-FIR (131/2021 धारा 380 भा0द0वि0 से सम्बन्धित मोबाइल चोर को समय 07.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अर्सलान पुत्र तनजीम अहमद निवासी मोहिऊद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास एक अदद मोबाइल Redmi Note 10 Pro बरामद हुआ । कड़ाई से पूछने पर बताया कि मैने यह मोबाइल नया चौक बिलरियागंज के पास जिम से चोरी किया था । जिसे बेचने हेतु ग्राहक का इन्तजार कर रहा था कि आप लोग पकड़ लिया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1- अर्सलान पुत्र तनजीम अहमद निवासी मोहिऊद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद मोबाइल Redmi Note 10 Pro 01 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2-का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3-का0 अनिल यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

रौनापार: चोरी के पम्पिंग सेट के साथ 03 चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक रौनापार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.08.2021 को रात्रि समय 22.38 बजे ग्राम सपहा पाठक से चोरी के बरामद पम्पिंग सेट के साथ अभियुक्तगण 1. अकमल पुत्र खुर्शीद उम्र 30 वर्ष निवासी सोनबुजुर्ग थाना रौनापार आजमगढ़ 2. नागेन्द्र भारती पुत्र रामबृक्ष भारती उम्र 21 वर्ष  निवासी तबक्कलपुर थाना रौनापार आजमगढ़ 3. सज्जाद उर्फ छोटू नट पुत्र नेसार नट उम्र 17 वर्ष 06 माह (बाल अपचारी) निवासी नकीब खोजौली थाना रौनापार आजमगढ़ को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/2021 धारा 379/411भादवि पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 148/21 धारा 379/411भादविथाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1. अकमल पुत्र खुर्शीद उम्र 30 वर्ष निवासी सोनबुजुर्ग थाना रौनापार आजमगढ़ 
2. नागेन्द्र भारती पुत्र रामबृक्ष भारती उम्र 21 वर्ष  निवासी तबक्कलपुर थाना रौनापार आजमगढ़
3. सज्जाद उर्फ छोटू नट पुत्र नेसार नट उम्र 17 वर्ष 06 माह (बाल अपचारी) निवासी नकीब खोजौली थाना रौनापार आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद पम्पिंगसेट अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद हुआ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1. उ0नि0 श्याम लाल पाल थाना रौनापार आजमगढ़। 
2. का0 ज्ञान प्रकाश थाना रौनापार आजमगढ़।
3. का0 नितीन मिश्रा थाना रौनापार आजमगढ़।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

रानी की सराय: अवैध गांजा की तस्करी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनाकं 29.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त रामनयन पुत्र समई प्रसाद ग्राम मगरावां विन्द्र बाजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को नाजायज गांजा तस्करी हेतु महमुदपुर थाना रानी की सराय से 07 किलो 398 ग्राम नाजायज गाँजा मय टाटा मरिना इण्डिको कार के साथ गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त के जामा तालाशी से 11,100 रूपये व दो अदद सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस बनाम 1. राम नयन पुत्र समई प्रसाद निवासी ग्राम विन्द्रा बाजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमग 2. राम जनम चौहान पुत्र स्वo जिऊत बन्धन निवासी ग्राम नोहरेपुर बकरी थाना रानीपुर जनपद मऊ, 3. अनिल गुप्ता पुत्र स्वo सन्तु गुप्ता निवासी ग्राम भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था ।  
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उ0नि0 अनुपम जायसवाल मयहमराह कां0 अखण्ड प्रताप दुबे, कां0 बृजेश कुमार यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2021 धारा 8/2020 NDPS ACT में वांछित अभियुक्त रामजनम चौहान पुत्र स्व0 जिउत बन्धन ग्राम नोहरेपुर बकरी थाना रानीपुर जनपद मऊ को मुखबिर की सूचना पर बेलईसा तिराहे से समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0- 30/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

रामजनम चौहान पुत्र समई प्रसाद ग्राम नोहरेपुर बकरी थाना रानीपुर जनपद मऊ ।                                 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह, उ0नि0 अनुपम जायसवाल, कां0 अखण्ड प्रताप दुबे, कां0 बृजेश कुमार यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

निजामाबाद: एक तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध/अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराह हे0का0 कर्ण यादव ,का0 शोएब खान , का0 धर्मेन्द्र कुमार के विनावर देखभाल क्षेत्र, रात्रिगस्त, तलाश वांछित/वारण्टी में मामूर होकर रानीपुर बाजार में मौजूद थे तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शेरपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आता हुआ दिखाई दिया , शक होने पर सड़क पर घेराबन्दी करके रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम से 10 कदम पहले ही हडबड़ी में मोटरसाइकिल रोक कर भागना चाहा परन्तु गिर पड़ा, संदिग्ध को मौके पर ही पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम गुड्डु उर्फ राकेश साहनी पुत्र रामचरन साहनी निवासी मड़या थाना कोतवाली आजमगढ बताया तथा जामा तलाशी से एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। । अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुये समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0न्यायालय चालान किया जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्त

गुड्डु उर्फ राकेश साहनी पुत्र रामचरन साहनी निवासी मड़या थाना कोतवाली आजमगढ 

बरामदगी

एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 10/21  धारा 457/380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ 
2. मु0अ0सं0 22/21 धारा 457/380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ 
3. मु0अ0सं0 29/21धारा 401भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ 
4. मु0अ0सं0 317/13 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भादवि थाना कोपागंज मऊ 
5. मु0अ0सं0 155/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ 
6. मु0अ0सं0 231/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ 
7. मु0अ0सं0 248/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ 
8. मु0अ0सं0 329/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ 
9. मु0अ0सं0 342/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ 
10. मु0अ0सं0 252/16 धारा 41/411/419/420 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ  
11. मु0अ0सं0 311/11 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधारी आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल  
2. हे0का0 कर्ण यादव 
3. का0 शोएब खान 
4. का0 धर्मेन्द्र कुमार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजादी 75वीं वर्षगॉठ पर आजादी का अमृत महोत्सव” बचपन डे-केयर सेन्टर, दिव्यांगजनों द्वारा स्मरणोत्सव-संवाद कर मनाया गया।

आजमगढ़ 13 अगस्त-- आजादी 75वीं वर्षगॉठ पर आजादी का अमृत महोत्सव” बचपन डे-केयर सेन्टर, आजमगढ़ में दिव्यांगजनों द्वारा स्मरणोत्सव-संवाद कर मनाया गया l जिसमें दिव्यांगजनों द्वारा भारत की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले/अपने प्राणों की आहूति देने वाले भारत के बीर शहीदों/सपूतों को नमन किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग निवास, दृष्टिवाधित दिव्यांग द्वारा शहीदों का स्मरण करते हुए यह कहा गया कि यदि देश की आजादी के लिए बीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति न दी होती तो देश आजाद नहीं होता, हमारा कानून नहीं होता और दिव्यांगजन नौकरी नहीं पाते, न ही अन्य सुबिधाएं प्राप्त कर पाते।
इस अवसर पर जे0पी0सिंह, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा 09 अगस्त, 1927 को हुए काकोरी काण्ड के अमर शहीद राम प्रसाद विस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खॉ, राजेन्द्र लाहिणी, सचिन्द नाथ बक्सी कोबिन्द चरण आदि को तथा चौरी-चौरा काण्ड 04 फरवरी, 1922 के अमर शहीद विक्रम, दुधही, भगवान, अब्दुल्ला, कालीचर, लौटी मादेव आदि का स्मरण किया गया तथा उनकी बीर गाथा से उपस्थिति दिव्यांगजनों एवं आम जनों को अवगत कराया गया। चन्द्र शेखर आजाद सुभाष चन्द्र बोस तथा 1857 के क्रान्तकारी तात्या टोपे, मंगल पाण्डे, एवं नाना जी आदि की भी बीर गाथा का स्मरण किया गया। श्री सिंह द्वारा दिव्यांगजनो को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना से भी अवगत कराया गया तथा बताया गया कि दिनांक 09 अगस्त, 2021 से दिनांक 16 अगस्त, 2021 के बीच जनपद आजमगढ़ के विकास खण्ड तरवां अतरौलिया, कोयलसा, अहिरौला, फूलपुर, पवई में दिव्यांगजनों के लिए उपकरण हेतु परीक्षण कैम्प कराये जा रहे हैं तथा साथ ही शहीदों का स्मरण किया जा रहा है। इस अवसर पर 04 पात्र दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा बैसाखी भी प्रदान की गयी।
 उपस्थिति दिव्यांगजनों द्वारा शहीदो को याद करते हुए इन पंक्तियों को बार-बार दोहराया गया ”शहीदों के चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा”, का गान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
 समापन के पश्चात दिव्यांगजनों द्वारा शहीद कुंवर सिंह एवं चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
आज के क्रार्यक्रम में दिव्यांग श्रीनिवास यादव, अजय कुमार मौर्य, रामदेव, शिव प्रसाद एवं कु0सरोज गिरी द्वारा भी अपने वक्तब्य में शहीदों की बीर गाथा बताते हुए याद किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र लाल गौतम, कार्यालय सहायक, सुभाष चन्द्र समन्वयक बचपन डे-केयर सेन्टर तथा विशेष अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

स्वयं सेवकों के चयन हेतु आवेदनकर्ता 20 अगस्त को जनपद न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो।

आजमगढ़ 13 अगस्त-- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय आजमगढ़ अनीता ने अवगत कराया है कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से सम्बन्धित पराविधिक स्वयं सेवा योजना के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में मुख्यालय व तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयं सेवकों के चयन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
उन्होंने आवेदनकर्ताओं को सूचित किया है कि वे दिनांक 20 अगस्त 2021 को अपरान्ह 2.00 बजे जनपद न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो। अभ्यर्थीगण अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, फोटो व पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना है

आजमगढ़ 13 अगस्त-- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनीता ने अवगत कराया है कि मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना हैl जिसके सन्दर्भ में ग्रामीण विकास कल्याण समिति ग्राम- पटहुऑ, पोस्ट-सेवटा, तहसील- सदर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन हेतु अनुरोध किया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी जहानागंज, तहसील सदर दिनांक 17 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को समय 2.00 बजे अपरान्ह से विकास खण्ड जहानागंज सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

यू0पी0 डिफेंस कॉरीडोर, संभावनाएं और भविष्य।

 आजमगढ़ 13 अगस्त--  प्रदेश भारत का चौथा बड़ा राज्य है और देश के अन्दर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की आबादी लगभग 19.95 करोड़ है। उत्तर प्रदेश श्रमबल की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान पर है।
उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर एक बहुआंकाक्षी परियोजना है, जो भारतीय रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के साथ-साथ विदेशी निर्भरता में भी कमी करेगी। 11 अगस्त, 2018 को अलीगढ़ में आयोजित एक बैठक के दौरान इस क्षेत्र में करीब 3700 करोड़ रूपये निवेश की घोषणा की गई थी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे इण्डस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी का काम करेगी। यह परियोजना मुख्यतः 6 नोड में संचालित की जाएगी, जिनमें लखनऊ, कानुपर, झांसी, आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट शामिल है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के मध्य पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में विस्तारित है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परियोजना से सम्बन्धित सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस विस्तारित करने के लिए आई0आई0टी0 कानपुर और आई0आई0टी0 बी0एच0यू0 को मान्यता दी गई है। इस परियोजना के लिए निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश डिफंेस एण्ड एयरोस्पेस यूनिट एण्ड एम्प्लायमेण्ट प्रमोशन पॉलिसी (पहला संशोधन) 2019 प्रकाशित किया गया है। सरकार द्वारा डिफेंस कॉरिडोर के लिए इण्डस्ट्रियल प्लॉट एलॉटमेण्ट के लिए गाइडलाईन जारी की गई है। उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के विभिन्न नोड्स के लिए यूपीडा और अन्य कम्पनियों के बीच लगभग 32 एम0ओ0यू0 पर साइन किए जा चुके हैं। चिन्हित समस्याओं के समाधान के लिए यूपीडा और इण्डियन नेवी के बीच 13 अगस्त, 2020 को एम0ओ0यू0 पर साइन किए जा चुके हैं। डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड्स में से अलीगढ़ नोड के लिए निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस हेतु सड़क निर्माण किया जा रहा है साथ ही बिजलीघर भी स्थापित किया जा रहा है। पहले चरण में फैक्ट्रियों में अगले कुछ वर्षों मे उत्पादन शुरू होने की सम्भावना है। अलीगढ़ नोड 4 चरणों मे विकसित किया जायेगा। अलीगढ़ कॉरिडोर खासा महत्व रखता है। क्योंकि यह नोड एनसीआर के करीब होने से ज्यादा क्षमतावान साबित होगा। साथ ही अलीगढ़ नोड अन्तर्राष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट से 46 किमी, अलीगढ़ जक्शन से 15 किमी और धनीपुर एयरपोर्ट से 16 किमी की दूरी पर है। निवेशकों द्वारा अलीगढ़ नोड में रूचि दर्शाने का एक बड़ा कारण अच्छी परिवहन सेवा होना है।
डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर भारतीय रक्षा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा। यह परियोजना वैश्विक परिदृश्य में देश का मान बढ़ाएगी। इससे भारत का रक्षा आयात कम होगा जिससे पंूजी के बहिर्गमन पर अंकुश लगेगा साथ ही रक्षा उपकरणों के निर्यात की भी संभावनाएं बनेगी। इस कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश रक्षा उपकरणों के हब के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना से स्थानीय निवासियांे को रोजगार प्राप्त होगा जिससे लोगों की आय मंे वृद्धि होगी साथ ही अनुषंगी रोजगार भी सृजित होंगे।
अगर इस परियोजना पर समग्रता से विचार किया जाए तो यह प्रदेश में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को रक्षा हब बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

शनिवार को सिर्फ दूसरी, डोज़ वालों को लगेंगे टीके।

प्रदेशवासियों की इम्युनिटी बढ़ाने को दूसरी डोज़ वालों पर सरकार का फोकस।

सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे।

11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी - सीएमओ आई एन तिवारी 

आजमगढ  - 13 अगस्त 2021: कोरोना की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए उत्साहित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज़ वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज़ लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। 
उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर फैसला किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ के चाहतमंदों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। 
सीएमओ ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज़ वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।

और नया पुराने