Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ में संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए 02 कनिष्ठ लिपिक की भर्ती की जायेगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 सितम्बर-- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ में संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए 02 कनिष्ठ लिपिक की भर्ती की जायेगी। 
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 21 सितम्बर 2021 से 01 अक्टूबर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
उन्होने बताया कि फार्म का प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के कार्यालय के नोटिस बोर्ड से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे के मध्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने बताया कि फार्म का प्रारूप जनपद न्यायालय की वेबसाइट http://districts.ecourts.gov.in/azamgarh से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होने बताया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण/समकक्ष, हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट कम्प्यूटर पर टाइप करने की योग्यता, कम्प्यूटर में दक्षता अनिवार्य योग्यता है। उन्होने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनो भाषा में टाइप की योग्यता और आंशुलिपिक का ज्ञान हो, उन्हें वरीयता दी जायेगी। दिनांक 21 सितम्बर 2021 को आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

और नया पुराने