आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पूर्व घटना का विवरण- मु0अ0सं0 58/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़ में फरार चल रहा था।
(संगीन अपराधो में एक दर्जन से अधिक मुकदमे अभियुक्त के विरूद्व दर्ज है )
गिरफ्तारी का विवरणः- पुलिस अधीक्षक,आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा हैदराबाद बाजार में समय 22:17 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटर साइकिल के साथ पुष्पनगर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रुकने का ईशारा किया गया तो वह व्यक्ति अपनी गाडी को तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने जैसे ही उस व्यक्ति का पीछा किया कि उक्त मो0सा0 चालक द्वारा पुलिस टीम के उपर जान से मारने की नियत से फायर किया। कुछ ही दूर भागने पर असई मोलनापुर मार्ग मोड़ पर उक्त व्यक्ति अनियन्त्रित होकर मो0सा0 के साथ गिर गया और पुनः जान से मारने की नियत से निशाना साधते हुये पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पकड़े गये बदमाश से नाम पता पूछते हुए भागने व फायरिंग का कारण पूछा गया तो अपना नाम अंकुश गौतम उर्फ करन पुत्र राजाराम निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष बताया तथा बताया कि मैं गैगेस्टर का फरार व इनामिया अपराधी हूँ मेरे पास अवैध असलहा भी था जिसके डर से मैं भाग रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता - अंकुश गौतम उर्फ करन पुत्र राजाराम निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 126/2021 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 127/2021 धारा 3/25 आयुद्य अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 62/2019 धारा 392/411 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 83/2019 धारा 419/420 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 84/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 0003/2015 धारा 363/366/504/506 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 75/2021 धारा 174ए भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 126/2021 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 127/2021 धारा 3/25 आयुद्य अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 58/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 881/2017 धारा 120बी/420 भादवि थाना कैन्ट जनपद वाराणसी
मु0अ0सं0 260/2017 धारा 223/224/120बी भादवि जनपद चन्दौली
मु0अ0सं0 105/2014 धारा 311/419 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
मु0अ0सं0 264/2017 धारा 363/366 भादवि थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी
बरामदगी-
एक अदद तमंचा .315 बोर
दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर
एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
एक अदद मोटर साइकिल सुपर स्पेलण्डर बिना नम्बर प्लेट
जामा तलाशी 1150/- रूपये
घटनास्थल-
असई मोलनापुर मार्ग मोड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 बांक बहादुर सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
मय हमराह