Breaking News

समस्त बैंक समन्वयक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों संग जिलाधिकारी की बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समन्वय/स्थायी समिति (डी.सी.सी)/जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डी.एल.आर.सी)/ ऋण जमा अनुपात निगरानी समिति (सीडी रेसीओ) की बैठक का आयोजन किया गयाl
बैठक मे जिले के समस्त बैंक समन्वयक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी द्वारा सितंबर माह में होने वाली मंडलीय ऋण मेला के आयोजन, ऋण जमानुपात एवं जिले मे संचालित उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के योजनाओ जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना आदि योजनाओ की समीक्षा की गयीl
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के जिला समन्वयक को निर्देश दिया कि सभी योजनाओ में लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें एवं ऋण जमानुपात को बढाएं। जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि, विशेष घटक योजना के लिए आगामी 14-15 सितम्बर को जिले की सभी शाखाओं कैंप लगा कर ऋण वितरित करने का निर्देश दिया| जिले में ऋण जमानुपात बढाने के लिए कृषि ऋण यथा पोल्ट्री, मत्स्य पालन, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड, वाहन ऋण तथा जिले के सभी अस्पताल से बात कर ऑक्सीजन प्लांट हेतु ऋण वितरित करने का निर्देश दिया गया|
जिला विकास अधिकारी- नाबार्ड ने जिले में सभी किसानों की आय दोगुनी करने हेतु नाबार्ड की योजनाओं के बारें में सदन को अवगत कराया| अग्रणी जिला प्रबंधक, मिथिलेश कुमार द्वारा के द्वारा सभी बैंकों को निर्देशित किया गया की अग्रणी कार्यालय द्वारा वांछित सूचनाओं को समय पर दें और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर हर हाल में करें| अग्रणी जिला कार्यालय से मोहिंदर पाल सिंह द्वारा बताया गया कि रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार सभी बैंक अपने एटीएम को किसी भी परिस्थिति में कैश आउट ना होने दें अन्यथा रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर से 10000 रूपए का दंड लगाया जायेगा।
 बैठक मे एजीएम, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड शशि भूषण, उप क्षेत्र प्रमुख अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, आरसीटी से चंद्रेश पाठक सहित जिले के सभी बैंकों के बैंक समन्वयक एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
 


और नया पुराने