आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 20 सितम्बर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा अधिक से अधिक आनलाईन आवेदन करायें एवं विद्यालय लॉगिन पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति डाटा को दिनांक 24 सितम्बर 2021 से पूर्व विद्यालय लॉगिन से अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। 24 सितम्बर 2021 तक के अग्रसारित डाटा को ही छात्रवृत्ति दिवस 02 अक्टूबर 2021 के अवसर पर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
