Breaking News

रौनापार: अवैध तमंचा,कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रौनापार, जनपद आजमगढ़।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 20.09.2021 को थानाध्यक्ष अखिलेशचन्द पाण्डेय मय फोर्स व उ0नि0 राजकुमार सिंह मय सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बाजार गोसाई बार्डर तिराहा के पास से समय करीब 06.30 बजे अभियुक्त इमरान पुत्र रिजवान निवासी नवा पुरा खालसा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को पकड़ा गया । मौके पर तलाशी से उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर व एक अदद मो0सा0 ग्लैमर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 व मु0अ0सं0 167/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 166/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0  थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 
2. मु0अ0सं0 167/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना रौनापार आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 166/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0  थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 
2. मु0अ0सं0 167/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना रौनापार आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 73/21 धारा 392/411 भादवि थाना रौनापार आजमगढ़।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

इमरान पुत्र रिजवान निवासी नवा पुरा खालसा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. एक अदद तमन्चा नाजायज 315 बोर 
2. एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
3. एक अदद मो0सा0 ग्लैमर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. अखिलेश पाण्डेय थानाध्यक्ष रौनापार जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 राजकुमार सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़
3. हे0का0 कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 दीपक कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
5. का0 रामनिवास यादव थाना रौनापार आजमगढ़
6. का0 तेजबहादुर यादव थाना रौनापार आजमगढ़
7. हे0का0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल आजमगढ़
8. का0 उमेश कुमार यादव सर्विलांस सेल आजमगढ़
9. का0 यशवन्त सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़
10.ओ.पी. दिनेश यादव सर्विलांस सेल आजमगढ़

और नया पुराने