Breaking News

महराजगंज: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 20.09.21 को उ0नि0 हौंसिला प्रसाद सिहं मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार व का0 अखिलेश यादव  थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0सं0 259/21 धारा 323, 504, 506, 452, 308 IPC की विवेचना में मामूर होकर कटान बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी फिरतू पुत्र महाबल निवासी काजी अमीरअहमद जोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ इस समय सहदेवगंज बन्धे पर मौजूद है तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वादी श्री आजम पुत्र इसारत ग्राम काजी अमीर अहमदजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को थाना स्थानीय पर मुकदमा लिखवाने के कारण उसे पुनः डरा धमका रहा है व मुकदमे में सुलह करने की धमकी दे रहा है तथा मारपीट पर आमदा है व मामले को सम्प्रदायिक रंग देने के प्रयास में है । इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची व देखी कि एक व्यक्ति वादी मुकदमा को ललकार रहा था, पुलिस टीम को देख कर गाँव के अंदर भागने का प्रयास किया कि घेरकर हिकमत अमली का प्रयोग करते हुए उस व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम फिरतू पुत्र महाबल निवासी गण काजी अमीरअहमद जोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया, आरोपी फिरतू उपरोक्त को मु0अ0सं0 259/21 धारा 323, 504, 506, 452, 308 IPC का अपराध बताकर समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 259/21 धारा 323, 504, 506, 452, 308 IPC

गिरफ्तार अभियुक्त

 1. फिरतू पुत्र महाबल निवासी काजी अमीरअहमद जोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे मय उ0नि0 हौंसिला प्रसाद सिहं  मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार व का0 अखिलेश यादव 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 33 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने