आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 20 सितम्बर 2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी आजमगढ़ कौशल पाठक के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों आईटीआई स्टैंड, नरौली, बागेश्वर चौराहा आदि जगहों पर साउंड सिस्टम लगाकर लोगो को यातायात जनजागरूकता अभियान के तहत हेलमेट सीटबेल्ट तथा यातायात के अन्य नियमो की जानकारी दी गयीतथा नियमो को अवहेलना करने वाले 65 लोगो का ई-चालान किया गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर चलने वाले बुलेट मोटरसाइकिल की भी जांच की गई तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर चलने वाले गोली नुमा आवाज करने वाले 7 बुलेट मोटरसाइकिल का ई-चालान किया गया व आमजन में स्टिकर पम्पलेट का वितरण किया गया।

