आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 04 सितम्बर-- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़, के0 रविन्द्र नायक ने आज तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस आम जनता के लिए अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसका जनता पूर्ण उपयोग कर रही है। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु कड़े निर्देश देकर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।
उन्होने कहा कि अभी तक आजमगढ़ में बाढ़ को लेकर ऐसी कोई स्थिति खराब नही हुई है। नदी से हो रही कटान को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। शासन के मंशा के अनुरूप सभी कार्य किये जा रहे हैं और आमजन को सभी सुविधाएं मिले, इसकी भी समीक्षा की जा रही है। उन्होने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि बरसात के कारण सड़कों में जो गड्ढ़े हो गये हैं, उन गड्ढ़ों को बरसात के बाद भरने का कार्य किया जायेगा।
प्रमुख सचिव ने कहा कि सभी डाक्टर ओपीडी में समय से बैठ रहे हैं, कोई भी मरीज जिला अस्पताल, सीएचसी/पीएचसी पर जाकर अपना ईलाज करा सकता है।
