Breaking News

तेजी से फैल रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं सुरक्षा हेतु सतर्क रहने के निर्देश- प्रमुख सचिव

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी तथा अस्पतालों में दवाओं एवं आपातकाल के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें- नोडल अधिकारी

आजमगढ़ 05 सितम्बर-- जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण, श्री के0 रविंद्र नायक ने प्रदेश में तेजी से फैल रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए l उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव एवं फागिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएl उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी तथा अस्पतालों में दवाओं एवं आपातकाल के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें l
 नोडल अधिकारी ने यह निर्देश कल देर रात तक चली विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए l उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिकारियों को लगातार 5 से 6 दिन तक फागिंग एवं सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जलभराव हो उसे तत्काल निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करेंl उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों में जमा हुए पानी पर मोबिल आयल डालें ताकि मच्छर पनपने न पाए l प्रमुख सचिव ने कहा कि डाक्टरों, एएनएम एवं आशा बहुओं के द्वारा गांवों में दवाओं का वितरण किया जाना सुनिश्चित करेंl उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया का मरीज पाया जाता है तो तत्काल उस गांव में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आसपास के गाँवो की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा ग्राम वासियों को जागरूक भी किया जाए l उन्होंने कहा कि सभी मलिन बस्तियों में ब्लीचिंग, एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव एवं फागिंग सुनिश्चित की जाएl उन्होंने कहा कि 2 दिन तक लगातार विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाए l
 नोडल अधिकारी ने कोविड-19 की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क रहने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए l उन्होंने कोविड-19 के लिए पर्याप्त बेड, दवा एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोविड मरीज पाया जाए तो उसे आइसोलेट करते हुए उसके आसपास एवं घरवालों का एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। 
 प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए सभी कार्यालय अध्यक्षों द्वारा अपने स्टाफ का तत्काल टीकाकरण कराने के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि छात्रावासों, आश्रम पद्धति स्कूलों के छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए l प्रमुख सचिव ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए नामित एजेंसियां गांवों में कैंप लगाए तथा प्रत्येक दिन कम से कम 50 कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंl उन्होंने कहा कि कोविड-19 से जिन बच्चों के माता एवं पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है, उनका विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंl उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की संपत्ति में उनका नाम दर्ज किया जाना सुनिश्चित करेंl
 इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने समाज कल्याण पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, ट्यूशन फीस, घर से बेदखल लोगों के रहने एवं खाने का उचित प्रबंध रखने की व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिएl
 बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्रनारायण तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतें, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे l 

और नया पुराने