Breaking News

मुबारकपुर: तीन गौवंश व पिकअप के साथ चार गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान पशुबध,अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर श्री अवीजीथ आर0 शंकर के कुशल पर्वेक्षण में तथा दिनांक –16.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री एस0पी0 सिंहके नेतृत्व में मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि एक टाटा मैजिक पिकप में क्रूरता पूर्वक गौवंश लाद कर बध हेतु ले जाया जा रहा है, कि उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फखरूद्दीनपुर सिक्स लेन के पास पहुच कर देखा गया की चार व्यक्तिएक अदद गोवंश गाडी के अन्दर निर्दयता पुर्वक बाध कर लादा गया था दो अदद गोवंश बाहर खड़े थे जिनको लादने के लिए निर्दयता पुर्वक बाधा गयाथा तो टार्च जलाकर देखा गया तो गाड़ी के पास चार व्यक्ति मौजूद मिले कि पुलिस बल को देखकर भागना चाहे तभी पुलस बल की सहायता से समय 22.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस मेंलिया गया ।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0- 181/2021 धारा  3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 207 MV Act.

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -

1. अनिल राम पुत्र राम प्रकाश राम सा0 अलीपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ 
2. तस्लीम पुत्र अबुल हसन सा0 हैदरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर 
3. जुनैद अहमद उर्फ संजय पुत्र बेलाल अहमद सा0 नगरीपार थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ 
4. सरफरोज अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद सा0 फखरूद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

पूछताछ का विवरण – अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग मिलकर आवारा छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गाड़ी मे लादकर कसाईयों को बेचकर उसके पैसे से जीविकोपार्जन करते हैं । यही हम लोगों का मुख्य पेशा है । हम लोग कल दिनांक 16.09.2021 को सिक्स लेन के पास मैजिक वाहन मे गाय व बछड़े को लाद रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । इस प्रकार अपनी गलती की बार – बार माँफी मांग रहे है ।

बरामदगी का विवरण –

1. तीन राशि गौवंश
2. एक अदद टाटा मैजिक पिकप

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –

1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र चौकी प्रभारी लोहरा मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने