आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जानकारी के अनुसार जयनाथ पांडेय पुत्र सूबेदार पांडेय उम्र 56 वर्ष मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त थे। शुक्रवार दिन में 2:00 बजे के लगभग जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर मालटारी बाजार के पूर्व पुलिया पर बैठे हुए थे। कुछ देर बाद अचानक नींद आने से पुलिया के नीचे नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने जब तक देखा और दौड़ कर बाहर निकाला, तब तक डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को पंचनामा किया । मृतक के पिता मालटारी इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। माता-पिता दोनों लोगों की मौत हो चुकी है। बडे भाई की भी मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था जिनकी शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में कोई नहीं है। गांव के लोग दाह संस्कार के लिए दोहरीघाट लेकर गए।