Breaking News

तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार
 
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील में आज जहां तहसील दिवस के दिन अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरोध में जमकर नारेबाजी की वहीं क्षेत्र की जनता ने भी अधिवक्ताओं पर आरोप लगाया कि अधिवक्ता आए दिन आंदोलन धरना प्रदर्शन हड़ताल कर मुकदमा नहीं चलने दे रहे है तो न्यायालय न चलने से वादकारी परेशान हैं
वही तहसीलदार व उप जिलाधिकारी ने बताया कि हम तो जनता के साथ न्याय करना चाह रहे हैं लेकिन अधिवक्ता संघ है अधिवक्ताओं को लेकर आंदोलित हो जा रहा है जिससे जनता को न्याय नहीं मिल पा रही है वहीं पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय की 100 से ऊपर फाइलें हैं जो डायरेक्शन की अवधि समाप्त हो चुकी है जिनको उच्च न्यायालय का निर्देश भी प्राप्त है कि जल्द से जल्द देखा जाय। लेकिन उनको अधिवक्ताओं के आंदोलन की वजह से नहीं देखा जा रहा है उन फाइलों में कंटेंट होने की स्थिति बनी हुई है वहीं पर वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है क्षेत्र की जनता ने कहा कि हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम तहसील का घेराव करेंगे तहसील संघ के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हम अधिवक्ता लगातार आंदोलित हुए हैं उसके बाद भी हम लोगों की सुनवाई नहीं की जा रही है हम लोग को तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

और नया पुराने