Breaking News

अजमतगढ़ में मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति रहस्यमय ढंग से मंदिर के गेट से बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़:  जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अजमतगढ़ बाजार से प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर से राधा कृष्ण की अष्ट धातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी चले जाने के 24 घंटे के बाद ही रहस्मय परिस्थिति में वापस भी आ गई।
अज्ञात चोरों ने देर रात को ही मूर्ति को गेट पर ही छोड़ दिया था और लापता हो गये। पुलिस मूर्ति चोरी जाने और खुद से वापस आने की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

आजमगढ़ की नामी अजमतगढ़ स्टेट के ऐतिहासिक डेढ़ सौ वर्ष पुराने मंदिर से 1 दिन पूर्व ही चोरों ने लोहे की जाली को गैस कटर से काटकर करीब 40 किलो वजनी की अष्टधातु की राधा कृष्ण की मूर्ति को चुरा लिया था। घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस के प्रति आक्रोश था कि मात्र 300 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी इतनी बड़ी घटना कैसे घटी गई। पूरे क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र यह मंदिर है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी व फॉरेंसिक टीम ने भी आकर यहां पर छानबीन की थी। पुलिस लगातार तफ्तीश में जुटी थी। इसी बीच आधी रात को चोरों ने खुद ही मूर्ति को ले आकर गेट पर छोड़ दिया। इससे स्थानीय लोगों में खुशी है। वही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन इतनी बेशकीमती प्रतिमा के चोरी चले जाने और फिर वापस आने की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। नगर पंचायत के चेयरमैन ने बताया कि मूर्ति के वापस आने से लोगों में खुशी है।

और नया पुराने