Breaking News

सड़क किनारे सो रहे पति पत्नी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार के समीप आजमगढ़ गोरखपुर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे सो रहे पति पत्नी को अनियंत्रित ट्रक ने रौद दिया ।
जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मुबारकपुर के बनकट गांव निवासी सेवक उर्फ चुटकुल को हाल ही में ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था।
जिससे वह अपने पुराने मकान को तोड़कर पीएम आवास योजना के तहत मिले आवास का निर्माण कार्य करा रहा था, मकान अधूरा होने के कारण पति और पत्नी शुक्रवार की रात निर्माणाधीन आवास के सामने सड़क किनारे सोए हुए थे।देर रात करीब 2:00 बजे जीयनपुर की तरफ से जिला मुख्यालय आ रही एक  ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सो रहे पति और पत्नी को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

और नया पुराने