Breaking News

श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स का हुआ भव्य उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

श्री बाला जी ऑटोमोबाइल्स खुलने से गांव और बाजार के लोगों को मिलेगी सुविधा।

आजमगढ़: जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जीयनपुर में श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स के दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार से लेकर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। वही पीसीएस नरेंद्र प्रताप सिंह नगर निगम वित्त व लेखा अधिकारी ने कहा कि श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स की दुकान इसलिए खोला जा रहा है कि इस  रोड़ पर कोई भी दुकान दो पहिया वाहन बनाने के लिए नहीं था।
हमारे छोटे भाई का मन था कि ऐसी जगह दुकान खोला जाए जिससे गांव क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को एक ही छत के नीचे सारी चीजें मीले। इसलिए यह व्यवस्था की गई है। वही तहसील अधिवक्ता अरुन कुमार सिंह ने कहा कि जब गाड़ी बिगड़ जाती थी तो बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इसलिए विश्वक्रर्मा पूजा के दिन जीयनपुर बाजार में श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स के नाम से एक दुकान की शुरुआत की गई है।
और ग्राहकों को हर तरह की सुविधा देने के लिए  श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स हमेशा तत्पर रहेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान अरुन कुमार सिंह,श्याम प्रताप पांडे,नरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र कुमार पान्डेय,दया शंकर पांडे, रिशु सिंह, प्रिया सिंह, सविता सिंह, सुमन सिंह, शारदा सिंह, हंस रानी सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने