आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी जीयनपुर स्थित जूनियर विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कमिश्नर विजय विश्वास पंत व डीआईजी अखिलेश कुमार ने जनसभा व हेलीपैड स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ जनपद में आगमन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है 2 दिनों की बारिश के बाद उनके 25 सितंबर दिन शनिवार को 2:00 बजे उनके संभावित आगमन के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन चौकन्ना है वही शनिवार दिन में 1:00 बजे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व डीआईजी अखिलेश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार से जनसभा स्थल पर मंच व हेलीपैड स्थल व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की विस्तृत जानकारी ली वहीं उन्होंने दिशा की जानकारी लेते हुए कहा कि समय के अनुरूप की स्थिति का ध्यान कर मंच का निर्माण किया जाए। दोनों उच्चाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।