Breaking News

महराजगंज: नाबालिक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: वादी थाना महाराजगंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि वादी की पोती  रानी (काल्पनीय नाम)  उम्र - 17 वर्ष को कुवर विजय निषाद S/O बुद्विराम  निषाद ग्राम - देवारा जदीद (नायक की छावनी) कोतवाली महराजगंज जनपद - आजमगढ ने बहला - फुसलाकर भगा ले गया है और उसका दुष्कर्म भी किया गया है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी  सगड़ी व  प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दि0 18.09.21 को उ0नि0 हौंसिला प्रसाद सिंह मय राह कर्म0 गण के क्षेत्राधिकारी सगड़ी  के गिरफ्तारी हुकुम तहरीरी के आधार पर मु0अ0सं0 103/21 धारा 363, 366, 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(V) SC/ST ACT से सम्बन्धित अभियुक्त कुंवर विजय निषाद पुत्र बुद्धिराम निषाद साकिन देवारा जदीद जोड़वावर थाना महराजगंज आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कटान बाजार के पास मौजूद है, जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर पहुँचकर उक्त अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 07.45 बजे दिये गये मानवाधिकार व माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपरोक्त अभियुक्त को कब्जा पुलिस में हिरासत में लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम कुंवर विजय निषाद पुत्र बुद्धिराम निषाद साकिन देवारा जदीद जोड़वावर थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया ।अभियुक्त उपरोक्त मु0अ0सं0 103/21 धारा 363, 366, 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(V) SC/ST ACT का नामित अभियुक्त है । 

पूछताछ का विवरण- बदरियाफ्त बदरियाफ्त कुंवर विजय निषाद पुत्र बुद्धिराम निषाद साकिन देवारा जदीद जोड़वावर थाना महराजगंज आजमगढ़ पूछने पर जुर्म से इन्कार करते हुए अपना सफाई  बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय मे देना बता रहा है ।

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0 103/21 धारा 363, 366, 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(V) SC/ST ACT 

गिरफ्तार बाल अपचारी –

1- कुंवर विजय निषाद पुत्र बुद्धिराम निषाद साकिन देवारा जदीद जोड़वावर थाना महराजगंज आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1-  SIहौसिला प्रसाद सिंह मय राह हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 संतोष यादव थाना महराजगंज आजमगढ़

और नया पुराने