आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:: बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व बसपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव के जीयनपुर स्थित आवास पर हुई।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड और यूपी के प्रभारी शमसुद्दीन राईन थे। जिसमें कार्यकर्ताओं ने 2022 में बहन कु.मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान शमसुद्दीन राईन ने कहा कि- आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज की बैठक में बूथ लेबल से लेकर सेक्टर स्तर तक जो गठन हुआ। इस सम्बंध में 21 अक्टूबर के बाद कैडर कैम्प करेंगे। उसकी तैयारियों को लेकर उसकी समीक्षा करने आये थे। उन्होंने कहा कि 2022 में आने वाले विधान चुनाव में निश्चित ही सर्वसमाज की सरकार बहुजन समाज पार्टी की सरकार ही बनेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। चाहे सरसों के तेल के दाम देख लें। वहीं, पेट्रोल डीजल के दामों ने सैंकड़ा पार कर लिया है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। बहन कुमारी मायावती को 22 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। जो सर्वहित में कार्य करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद यादव, दिनेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, सेक्टर प्रभारी नीलम कुशवाहा, अरुण पाठक, हरीश चंद्र गौतम, ओंकार शास्त्री, सुनील कुमार, विनोद चौहान, अश्विनी कुमार,अरविद राम, रमेश, राम सिकंदर कुशवाहा, विजय कुमार, सीपी विमल, रमाकांत चौहान,अवधेश शर्मा आदि लोगों रहे।