Breaking News

हार्वेस्टर मालिकों ने पराली व्यवस्था के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

एसएमएस व जीपीएस सिस्टम लगाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

आजमगढ़: हार्वेस्टर मालिक संघ सगड़ी ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश पराली मैनेजमेंट और जीपीएस सिस्टम के विरोध में उपजिलाधिकारी सगड़ी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध प्रकट किया।
संगठन के अध्यक्ष संजीव सिंह का कहना है कि अगर एसएमएस लगा कर कटाई की जाती है, तो 25 से 30 प्रतिशत धान मशीन द्वारा हवा में उड़ा दिया जाता है, जिसका किसान मौके पर ही विरोध करने लगते हैं। इस प्राकृतिक आपदा व भारी बारिश में धान की कटाई करना संभव नहीं है। इस यंत्र को लगा देने पर कई प्रकार के समस्यायें आएंगी।उन्होंने कहा कि एसएमएस लगा देने से पुवाल इतना छोटा हो जाता है कि नाही किसान उसे हटा पाता है, ना ही उस खेत की जुताई हो पाती है। इससे गेहूं के फसल पर भी प्रभाव पड़ता है, बुवाई की दर भी लगभग 40 प्रतिशत बीज अंकुरित होकर नष्ट हो जाता है। 25 से 30 प्रतिशत धान को यह हवा के प्रेशर से खेत में ही गिरा देता है। इससे किसानों को पशुओं के चारा के लिए पुआल नहीं मिल पाता है। इससे खेत की कटाई का रेट भी बढ़ जाता है, जिससे किसान देने में असमर्थ हो जाता है। विगत वर्ष खंड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा मजदूरों से पुवाल इकट्ठा करा कर गौशालाओं को भेजा जाता था, जिससे पशुओं के लिए चारा की भी व्यवस्था हो जाती थी। उनका कहना है कि बाकी जिलों में इस प्रकार की यंत्र लगाने की कोई बाध्यता ही नहीं है। अतः हम सभी लोगों का निवेदन है कि एसएमएस व जीपीएस सिस्टम लगाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो सभी हार्वेस्टर कंबाइन मालिक धान में कटाई करने में असमर्थ होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
वही संघ के संरक्षक सोनू सिंह ने कहा कि पत्रक सौंपने के बाद हम लोगों की इस बात का आश्वासन मिला है कि हमारी बातों को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पैदावार पर असर पड़ता है। पुवाल की इतनी ज्यादा गर्मी होती है कि जो अंकुरित बीज होते हैं वह नष्ट हो जाते हैं। हां यदि पुवाल को वहां से हटा दिया जाए, तो पैदावार पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम लोग हार्वेस्टर मशीनों को नहीं चलाएंगे।
इस अवसर पर शिवम राय, रोमी सिंह, प्रफुल्ल चंद्र राय, अटली सिंह, अमर सिंह, सोनू सिंह, सुशांत राय, अवध नाथ यादव, प्रमोद राय, रमेश राय, संजय राय, रविंद्र पटेल, रविंद्र राय, बलवंत, ईंदल पटेल, लालमन यादव, राकेश सिंह, विक्की सिंह, आशीष सिंह, आदिल खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने