आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
07 जनपदों के 105 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।
आज़मगढ़: आज दिनांक- 18.10.2021 को समय- 11.00 बजे, स्थान- पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा 24 वीं अन्तर्जनपदीय जूडो, ताइक्वाडाँ, वुशु, जिम्नास्टिक्स कराटे फेसिंग, पिनाक एवं सिलाट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 07 जनपदों के टीमों के लगभग 105 खिलाड़ी भाग ले रहें है। जनपद वाराणसी, सोनभद्र व चन्दौली की टीमें अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रही है। विगत वर्षों में जिस जनपद की टीमों के द्वारा अच्छा प्रदर्शन नही किया गया है, इस वर्ष उनके द्वारा अच्छा प3दर्शन करने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/सदर/लाईन अभिजित आर0 शंकर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजुद रहें।
नगर पंचायत में चलाया गया विशेष संचारी अभियान, सड़कों गलियों में साफ-सफाई पर विशेष जोर।
आज़मगढ़: अतरौलिया नगर पंचायत में आज सोमवार को अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर विशेष संचारी अभियान की शुरुआत की गई। जिसके क्रम में मलीन बस्ती तथा अन्य वार्डों में चूना ,ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लारवा का छिड़काव तथा साफ सफाई का कार्य व्यापक रूप से किया गया ।नगर पंचायत में पड़ने वाला तीन दिवसीय मेला व वरा वफात को लेकर व्यापक रूप से साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में आज विशेष संचारी अभियान के अंतर्गत मलिन बस्तियों समेत जलजमाव वाले क्षेत्रों में चूना, ब्लीचिंग तथा एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी तीन दिवसीय मेले तथा बारावफात को देखते हुए विशेष संचारी अभियान के क्रम में पूरे नगर पंचायत की साफ सफाई तथा चुने ब्लीचिंग और एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है जिससे मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को राहत मिले। इस मौके पर सफाई नायक राधेश्याम सिंह, सूरज सिंह ,प्रमोद गुप्ता ,लाल मोहम्मद ,सूफिया खातून, दिलशाद आदि लोग उपस्थित रहे।
नगर पंचायत का ऐतिहासिक पूर्णमासी मेला 20 अक्टूबर को, मेले को लेकर तैयारियां हुई तेज।
आज़मगढ़: अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया में पूर्णमासी के दिन लगने वाला 3 दिवसीय मेला इस बार 20 अक्टूबर दिन बुधवार को पड रहा है जिसकी तैयारियां दुर्गा पूजा समिति द्वारा तेजी से शुरू कर दिया गया है ।वही दूर-दूर से आने वाली दुकानें भी लगनी शुरू हो गई है। पांडाल को मूर्त रूप देने के लिए बाहर से कारीगर बुलाए गए हैं। पूरे नगर पंचायत को विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से जयसवाल त्रिमुहानी, शंकर जी त्रिमुहानी, मुसाफिर चौक ,गोला क्षेत्र ,बरन चौक ,राम जानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर ,सहित दो दर्जन से अधिक मूर्तियां स्थापित की जाती है ।मेले को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी की गई है तो वहीं मेले के दौरान उपाधियों पर सख्त नजर रखने के लिए अतिरिक्त थानों की फोर्स बुलाई गई है। नगर पंचायत में लगने वाला ऐतिहासिक मेला काफी पुराना है इस मेले में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में मेला देखने आते हैं ।लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान शांतिपूर्वक ढंग से मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है जिसके लिए नगर पंचायत द्वारा पहले से ही स्थान चिन्हित किया गया है। शंकर त्रिमुहानी मूर्ति के व्यवस्थापक टीटू विनायकर ने बताया कि हमारे बाप दादा के जमाने से मूर्तियां स्थापित की जाती थी उसी परंपरा को हम लोगों द्वारा नई पीढ़ियां नए नए लुक और नई-नई मूर्तियों को लगाने का कार्य कर रहे है, तो वही नए डिजाइन के पंडाल को मूर्त रूप दिया जाता है जो दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस बार पूर्णमासी को लगने वाला मेला 20 अक्टूबर को पड़ रहा है जिसके अंतर्गत सारी तैयारियां पूरी की गई है तथा पांडाल को दिन रात मेहनत कर कारीगरों द्वारा भव्य बनाया जा रहा है।
अभिनन्दन समारोह में एक ही परिवार के चार जज व एक पीसीएस अधिकारी का हुआ सम्मान।
क्षेत्र के कई संभ्रांत रहे उपस्थित।
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र विद्याधनं सर्व धनं प्रधानम् अर्थात विद्या धन समस्त धनों में सर्व श्रेष्ठ धन होता है। इस कहावत को चरितार्थ किया है जिले के कोयलसा ब्लाक के हूंसेपुर रामजियावन गांव के पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ सिंह का परिवार।
बतादें कि विश्वनाथ सिंह के दो बेटे विनीत कुमार सिंह और सुमित कुमार सिंह जो अपने पिता का नक्से कदम पर चलते हुए सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण किया तो उनकी एक बहु शिखा सिंह पी सी एस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला पंचायतराज अधिकारी बनी तो वहीँ दूसरी बहु का चयन सिविल जज के पद पर हुआ। आज महराजगंज स्थित ओम साईं मैरज हाल मे एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने इन सरस्वती पुत्रों का सम्मान किया।
अभिनन्दन समारोह मे मौजूद श्रीकृष्णपाल ने विश्वनाथ सिंह की तुलना राजा दशरथ से करते हुए उन्हें भाग्यशाली बताया। इस अवसर पर पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ सिंह ने लोगों को शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते रहने की बात कहते हुए कभी न हारने की नसीहत दी तथा शिक्षा के प्रति जागरूक व जरुरतमंद बच्चों के हर संभव मदद करने की बात कही। अभिनन्दन समारोह के आयोजनकर्ता व विश्वनाथ सिंह के रिस्तेदार हरेंद्र सिंह सहित पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, हरिबंश मिश्र, हरीश पाठक, शीला यादव, नरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बतादें कि विश्वनाथ सिंह के दो बेटे विनीत कुमार सिंह और सुमित कुमार सिंह जो अपने पिता का नक्से कदम पर चलते हुए सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण किया तो उनकी एक बहु शिखा सिंह पी सी एस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला पंचायतराज अधिकारी बनी तो वहीँ दूसरी बहु का चयन सिविल जज के पद पर हुआ। आज महराजगंज स्थित ओम साईं मैरज हाल मे एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने इन सरस्वती पुत्रों का सम्मान किया।
अभिनन्दन समारोह मे मौजूद श्रीकृष्णपाल ने विश्वनाथ सिंह की तुलना राजा दशरथ से करते हुए उन्हें भाग्यशाली बताया। इस अवसर पर पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ सिंह ने लोगों को शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते रहने की बात कहते हुए कभी न हारने की नसीहत दी तथा शिक्षा के प्रति जागरूक व जरुरतमंद बच्चों के हर संभव मदद करने की बात कही। अभिनन्दन समारोह के आयोजनकर्ता व विश्वनाथ सिंह के रिस्तेदार हरेंद्र सिंह सहित पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, हरिबंश मिश्र, हरीश पाठक, शीला यादव, नरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ आजमगढ़ की एक बैठक लौह पुरुष शिक्षा निकेतन जलालपुर महाबल पट्टी के सभागार मे इंद्रदेव विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विश्वकर्मा समाज के संगठन के महत्त्व पर व समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जमकर लोगों ने चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे समाज में लोग अपनी शान शौकत दिखाने के लिए शादी विवाह में फीजूल खर्च कर देते हैं जबकि इस धन का उपयोग बच्चों की अच्छी शिक्षा पर होना चाहिए संगठन के महत्त्व की चर्चा करते हुए इन्होंने कहा कि हमारे समाज का जब भी कोई साथी अन्याय और अत्याचार से घिरा हो तो वहां पर हमारा समाज एकजुट होकर लड़ाई जीत सकता है। इसी प्रकार राजेश विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज के बुद्धजीवियों से अपील किया कि सभी लोग, लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करें तभी समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव है। संघ के मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने अपनी चर्चा में लोगों को आगाह किया कि वे अपने-अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़े। डाक्टर फूल चंद विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को शक्रिय व शक्ति शाली बनाने के लिए समाज के युवाओं को आगे लाया जाय क्योंकि किसी भी देश व समाज की ताकत युवाओं के हाथ में होती है ।अच्छी व रचनात्मक सोच लेकर यदि युवा वर्ग इस संगठन से जुड़ेगा तो निश्चित ही अपना विश्वकर्मा महासंघ एक अच्छी ताकत के साथ उभारेगा। भगौती प्रसाद विश्वकर्मा ने निवेदन किया कि बैठक में निर्धारित समय से लोगों को चाहिए कि वे दस मिनट पहले ही पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा,लौटूराम विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा व पंकज विश्वकर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
आंसू से मुस्कान लिखेंगे,, पुस्तक का विमोचन
आज़मगढ़: बूढ़नपुर के गोपालगंज बाजार में आज,, आंसू से मुस्कान लिखेंगे,, पुस्तक का विमोचन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गांधी शताब्दी मालटारी के पूर्व प्राचार्य राम अवध यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बहादुर चौरसिया लाल,, ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ श्याम वृक्ष मौर्य एसोसिएट प्रोफेसर गांधी सताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज कोयलसा, कवि भालचंद्र त्रिपाठी ,शिव प्रसाद पांडे रहे ,,आंसू से मुस्कान लिखेंगे पुस्तक का विमोचन के समय लोगों ने पुस्तक के लेखनी को खूब सराहा व कहा कि लाल बहादुर चौरसिया,, लाल ने यह साबित कर दिया है कि साहित्य जगत में अभी लोग रुचि रखते हैं ।वही आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर भालचंद्र त्रिपाठी शिव प्रसाद पांडे, डॉ श्याम वृक्ष मौर्य ,सहित अनेक लोगों ने संबोधन किया इस मौके पर लाल बहादुर सिंह ,विजय प्रताप यादव अटेवा प्रदेशीय मंत्री, घनश्याम यादव ,श्री भगवान दुबे, आदर्श दुबे ,लकी सोनी ,गजाधर मोदनवाल, सहित अनेक क्षेत्र के संभ्रांत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की हुई मौत किसान के परिजन आहत।
आजमगढ़: जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत भीतेहरा मीरपुर नवे गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भीतेहरा मीरपुर नवे गांव निवासी कमला प्रसाद पुत्र गणेश राम की भैंस जो 10 दिनों में बच्चा देने वाली थी और 2 वर्ष का भैंस का बच्चा घर के पास ही खूंटे पर बंधे थे तभी मौसम में हुए बदलाव के बाद रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरी और दोनों मवेशी उसकी चपेट में आकर झुलस कर दम तोड़ दिए । यह सूचना गांव के प्रधान रामदुलार और उनके पुत्र जनार्दन को लगी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल मनोज राय और स्थानीय विकासखंड महराजगंज के पशु डॉक्टर को सूचित किए सूचना पाकर स्थानी लेखपाल और डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कारवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को अवगत करा दी है ।स्थानीय लेखपाल मनोज राय ने बताया कि संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया है। गरीब किसान के दो मवेशियों की मौत के बाद उसके परिजन काफी आहत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भीतेहरा मीरपुर नवे गांव निवासी कमला प्रसाद पुत्र गणेश राम की भैंस जो 10 दिनों में बच्चा देने वाली थी और 2 वर्ष का भैंस का बच्चा घर के पास ही खूंटे पर बंधे थे तभी मौसम में हुए बदलाव के बाद रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरी और दोनों मवेशी उसकी चपेट में आकर झुलस कर दम तोड़ दिए । यह सूचना गांव के प्रधान रामदुलार और उनके पुत्र जनार्दन को लगी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल मनोज राय और स्थानीय विकासखंड महराजगंज के पशु डॉक्टर को सूचित किए सूचना पाकर स्थानी लेखपाल और डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कारवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को अवगत करा दी है ।स्थानीय लेखपाल मनोज राय ने बताया कि संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया है। गरीब किसान के दो मवेशियों की मौत के बाद उसके परिजन काफी आहत हैं।
देश में जातीय जनगणना कराई जाए: आर एस पटेल सरदार सेना
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के सुरैना स्कूल पर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र को संविधान के दायरे में रखा जाए, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किया जाए ,नगर निकाय ग्राम पंचायत में आरक्षण जैसी व्यवस्था विधानसभा में ओबीसी के लिए लाया जाए, बैक लॉक के जरिए ओबीसी की भर्ती पूरी की जाए और देश में जातीय जनगणना कराई जाए।
आज सोमवार को सगड़ी विधानसभा के सुरैना स्कूल पर देर शाम को सरदार सेना की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हम जौनपुर के मड़ियाहूं से चलकर आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज आप सबके बीच सरकार के नाकामियों की उजागर कर रहे हैं ।
उन्होंने कहां कि जातीय जनगणना जरूरी है, मोदी सरकार ने कुछ जातियों की जनगणना कराई पर उसे सार्वजनिक नहीं किया और 5000 करोड़ रुपए खर्च कर दिया। पशु बिल्लियों हिजड़ों की तो गणना हुई पर पिछड़ों की जनगणना अभी नहीं हुई । बैकलॉग के जरिए ओबीसी की भर्ती पूरी की जाए ।नगर निकाय ग्राम पंचायत में जिस तरह आरक्षण व्यवस्था है ठीक उसी तरह राजनीतिक आरक्षण विधानसभा में ओबीसी के लिए होना चाहिए। विधायकों और सांसदों को पेंशन मिल रही है, तो कर्मचारियों की भी पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र को संविधान के दायरे में होना चाहिए। जिससे वह जवाब दे सकें। मोदी ने काला धन लाने 15 लाख खाते में भेजने और दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी किसानों के धन दो गुना करने की बात कही जो झूठा है ।जनता के साथ छल किया गया ।भाजपा नेता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए ।इन सभी मांगों को लेकर सरदार सेना का जनहित संकल्प यात्रा निकाली गई है।
सरदार सेना की जनहित यात्रा आजमगढ़, बनकट, अंजान शहीद, सगड़ी, जीयनपुर, लाटघाट, महुला होते हुए सुरैना में बैठक कर समाप्त की गई। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने बाइक और फोर व्हीलर की रैली निकाली।
वही बैठक में सोहरबार गांव निवासी गौरव पटेल द्वारा आईआईटी की परीक्षा पास करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद सिंह पटेल और संचालन राम सिंह शिक्षक ने किया।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह पटेल, श्रीनिवास सिंह पटेल, विशाल पटेल नरसिंह पटेल, आशुतोष जायसवाल, मनोज पटेल, जगदीश पटेल, दिनेश पटेल, राजेश पटेल, राम नवल पटेल, मुकेश पटेल, राम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।