आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अशरफ पुर पट्टी वासी जब्ती माफी राशन की दुकान अनिल सिंह के ऊपर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन कटौती अभद्र व्यवहार को लेकर। बुढ़नपुर तहसील परिसर में बनगावा के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है हम सभी को पूरा राशन नहीं दिया जाता है शिकायत करने पर कोटेदार गाली गलौज के साथ साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाता है इतना ही नहीं कोटेदार द्वारा राशन अपने दरवाजे पर बिखेर कर गांव के हम गरीब ग्रामीणों को चोरी के आरोप में फसाया भी जा चुका है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्रामीणों की मांग को देखते हुए नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह को गांव में पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात की नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर कोटेदार से ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया गया और उन्होंने कोटेदार को निर्देशित किया कि राशन कार्ड के यूनिट के हिसाब से सब को राशन वितरित करें अन्यथा किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो कोटे को सस्पेंड कर दिया जाएगा। आइए सुनाते हैं कि ग्राम प्रधान और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कुछ कहा।
