Breaking News

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत ,फूंका गया रावण का पुतला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़:  विजयादशमी ,दशहरा के शुभ अवसर पर बीती शाम नगर पंचायत के विरूवापुर वार्ड निवासी डॉ राजेश मिश्रा की 16 वर्षीय पुत्री उदिशा मिश्रा व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विजयादशमी के अवसर पर दस शीश तथा दस भुजाओ वाले रावण की विशालकाय प्रतिमा बनाकर उसे दहन किया गया, वही छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, समेत अन्य किरदार को नाटक द्वारा बखूबी प्रस्तुत किया, जिसमें सीता हरण, राम वनवास, राम रावण युद्ध समेत अन्य नाटकों का सजीव मंचन किया गया तथा विशालकाय रावण के पुतले का दहन भी किया,
जिसकी क्षेत्र के लोगों ने जमकर सराहना की। उदिशा मिश्रा वाराणसी में रहकर शिक्षा ग्रहण करती है जो इस समय नगर पंचायत स्थित अपने आवास पर आई हुई थी। पड़ोस के ही छोटे-छोटे बच्चों की टोली बनाकर तथा बच्चों का वेशभूषा बनाकर सजीव नाटक  प्रस्तुत कर रावण का दहन करवाया ।उदिता मिश्रा ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत सदैव होती है जो आज हम लोगों द्वारा रावण दहन के दौरान लोगों को दिखाया।

और नया पुराने