आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 5 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु वितरित कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने कहा कि इस दिवस पर आने वाले शिकायती पत्रों का प्रमुखता के साथ निस्तारण किया जाय ताकि आम आदमी को सहज और सरल तरीके से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इसमें हीला हवाली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हार्वेस्टर मालिको ने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर एस डी एम सगड़ी गौरव कुमार तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर, खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ इरशाद अहमद, एवम् राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
