आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जीयनपुर मंडल के अंतर्गत कस्बा सगड़ी में रविवार को कस्बा सगड़ी, नत्थूपुर एवं खतीरपुर शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र मिश्रा तथा जीयनपुर मंडल के महामंत्री प्रशांत शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा तीनों शक्ति केंद्रों के संयोजक और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।
इस दौरान कस्बा सगड़ी के नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष साहबान खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं, कस्बा सगड़ी के पूर्व प्रधान सोनू खान का भी अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।