Breaking News

अतिक्रमण का व्यापारियों ने किया जबरदस्त विरोध, अभियान स्थगित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सीएम के कार्यक्रम के बाद शुरू होगा अभियान।

व्यापारियों का आरोप अतिक्रमण हटाने में होता है भेदभाव।
 
आजमगढ़: नगर पंचायत जीयनपुर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को सुबह से शुरू होने वाले अभियान को लेकर व्यापारी काफी आक्रोशित थे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने विरोध जताया और अतिक्रमण अभियान को स्थगित करने पर अड़ गए। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए  नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान को स्थगित कर दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का काम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद शुरू किया जाएगा।
 नगर पंचायत जीयनपुर में आए दिन जाम लगता है। साथ ही नगर की गलियों में मनमाने तरीके से लोगों द्वारा चबूतरा,सीढ़ी और नाली बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार  ने 3 दिन पूर्व नगर का औचक निरीक्षण किया था। नगर में व्याप्त गंदगी और अतिक्रमण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। एसडीएम ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर ही नगर पंचायत में हुए अतिक्रमण हट जाने चाहिए। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा 2 दिन से लाउडस्पीकर द्वारा व्यापारियों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की अपील की गई। शुक्रवार से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाना था। इसका विरोध करते हुए व्यापारी नेता मनीष कुमार चौरसिया, सुनील कुमार सोनी,ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि कई बार अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने में में  भेदभाव किया जाता है। गरीब लोगों का अतिक्रमण तो हटा दिया जाता है,लेकिन प्रभावशाली  व्यक्तियों का अतिक्रमण नहीं हट पाता । जीयनपुर चौक पर आए दिन ऑटो चालक बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देते हैं जो जाम का एक प्रमुख कारण है। पुलिस को पहले चौक पर खड़े किए जा रहे बेतरतीब वाहनों को हटाना चाहिए।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के पहले व्यापारियों की बैठक होनी चाहिए और आपसी सामंजस्य अतिक्रमण हटाया जाए तो बेहतर होगा।

और नया पुराने