Breaking News

गहराता जा रहा है मठ के उत्तराधिकारी का विवाद।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पुलिस ने दोनों पक्षों के तीस लोगों का शांतिभंग मे किया चालान।

दो दिन पहले बैठक में प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगा था सबूत।

आजमगढ़: रजादेपुर मठ को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है।इस बीच जीयनपुर पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों के 30 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबन्द कर दिया। शुक्रवार को पाबंद किए गए लोगों को बकायदा नोटिस देकर तत्काल जमानत कराने को कहा गया है।
सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित रजादेपुर मठ के पास क्षेत्रीय लोगों के अनुमान के अनुसार लगभग 500 करोड़ की संपत्ति है। साथ ही मठ के उत्तराधिकार में दो संस्कृत महाविद्यालय भी संचालित हैं। जिसमें अध्यापकों की नियुक्ति होनी है। मठ की संपत्ति और विद्यालय में नियुक्ति विवाद को ही लोग मुख्य विवाद कारण का मानते हैं। 
24 जुलाई 2020 को इस मठ के मठाधीश शिव हर्ष भारती का निधन हो गया था, उसके बाद शिव शंकर भारती को कार्यवाहक मठाधीश बनाया गया। शिव शंकर भारती ने 24 जुलाई 2021 को शिवसागर भारती को नया मठाधीश नियुक्त कर दिया। इसी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद गहराता गया। 10 अक्टूबर को  मठ में प्रशासन की उपस्थिति में पंचायत हुई। दोनों पक्ष अपने अपने तर्कों पर अड़े रहे।विवाद गहराता देख 20 अक्टूबर को तहसील पर निपटारे की तिथि नियत की गई। 20 अक्टूबर को उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार,तहसील दार अभिषेक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की मौजूदगी में दोनों पक्षों सहित एक नए पक्ष कन्हैया रघुनंदन जूना अखाड़ा की बैठक हुई। घंटों पंचायत चली लोगों ने अपने अपने तर्क और साक्ष्य रखें लेकिन प्रशासन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया। छठ के बाद फिर बैठक बुलाने की बात तय हो गई।
 गुरुवार को जीयनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों पर शांति भंग की आशंका में पाबंद कर दिया। पुलिस ने कार्यवाहक महंत शिव शंकर भारती के तरफ से विशाल सिंह, बलवंत सिंह,नेमचंद, संजय सिंह, यशवंत सिंह,दीपक सिंह, सूर्य प्रकाश पांडे, विनोद गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से सुरेश सिंह,अतुल राय,शिवमूरत चतुर्वेदी,राजेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह,प्रमोद सिंह,तेजभान तिवारी,अनिरुद्ध तिवारी,ओमकार नाथ त्रिपाठी,संतोष नॉयक, यशपाल,मनीष,पंकज,शिला,अश्वनी,अंजनी,आदि को पाबन्द किया है।

और नया पुराने