आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता अजीत राय के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में पदयात्रा निकाल कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगा पाने को लेकर नारेबाजी की।
इस दौरान यह पदयात्रा बाजार गोसाई, बनकटा, बनावे, खैरघाट, भूपतपुर, बातन, अजूबा, बहावनपुर, इटैली आदि सहित दर्जनों गांव में जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।
इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अजीत राय ने कहा कि जब से भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है। आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है आम जनता भाजपा सरकार से परेशान है, सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल है। देश का गरीब किसान परेशान है, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता परेशान होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही हैं। बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई ठोस विकल्प नहीं है। इसलिए इस बार बदलाव जरूरी है हमारी नेता प्रियंका गांधी गरीबों और आम जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रही है उन्होंने कहा कि 2022 में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में बदलाव नजर आएगा।
कार्यक्रम का संचालन सुदर्शन यादव ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुदर्शन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जयसवार, पवारी चौहान, नवनीत राय, फुल बदन चौरसिया, रामसमुझ पटेल, हफीज खान, अजीत कुमार, सुनील यादव, रंजीत पटेल, अजय पांडेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।