Breaking News

उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2021 का समापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 दिसम्बर-- उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2021 का समापन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ प्रवीण कुमार मौर्या द्वारा अम्बेडकर पार्क (कलेक्ट्रेट के सामने) आजमगढ़ में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
यह प्रदर्शनी 21 दिसम्बर 2021 से 30 दिसम्बर 2021 तक आयोजित की गयी थी, इस प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों की खादी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिसमें सूत्री खादी, उनी खादी, रेशमी खादी के कपड़ो के अतिरिक्त रजाई-गद्दे, कम्बल, शाल, लेडीज सूट, उनी सदरी, खादी के सिले सिलाये कपड़े आदि उपलब्ध है। 
उपायुक्त उद्योग द्वारा प्रदर्शनी में लगे हुए सभी स्टालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया गया। प्रदर्शनी में खादी उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न ग्रामोद्योगी उत्पाद जैसे- जड़ी बूटी से निर्मित उत्पाद, आंवला उत्पाद, चन्दन से बने फेस पैक, हर्बल उत्पाद, चमड़े से बने जूते-चप्पल, काश्मीरी साल, शूट, सदरी तथा खादी की अच्छी बिक्री इस प्रदर्शनी में रहीं। इस प्रदर्शनी अवधि में कुल बिक्री 45.70 लाख, जिसमें खादी 30.70 लाख एवं ग्रामोद्योग 15 लाख की बिक्री हुई। 
समापन अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ राजेन्द्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मऊ एवं मण्डल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने