Breaking News

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 दिसम्बर-- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता अभियान 2022 (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज, आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभा निकेतन की छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निबन्ध, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने निबन्ध, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया।

और नया पुराने