आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: :-प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग की तरफ से 73वां मंडलीय पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शनिवार सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंडल के प्रत्येक जिले से आए एक-एक प्लाटून पीआरडी जवानों ने रैतिक परेड का मान प्रणाम लिया। कंपनी कमांडर के अनुरोध पर कंपनी का निरीक्षण किया।
स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। 100मीटर दौड़ में राजू पीआरडी मऊ प्रथम, शिवांकर शाह पीआरडी बलिया द्वितीय, इंदल पीआरडी आजमगढ़ तृतीय रहे। जबकि 200 मीटर दौड़ में मुन्ना गौड़ पीआरडी मऊ प्रथम, शत्रुघ्न पीआरडी बलिया द्वितीय और राजू पीआरडी आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकसी में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय और मऊ तृतीय स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय और बलिया जिला तीसरे स्थान पर रहा। एसपी ने विजेता पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहाकि वर्दीधारी के लिए अनुशासन, ईमानदारी एवं मेहनत व सिद्दत आवयक है। बेहतर पुलिस व्यवस्था कायम रखने में पीआरडी के जवान मदद करेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजनेति सिंह एसपी अनुराग आर्य को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पीआरडी स्थापना दिवस के बारे में प्रकाश डाला। डीएन सिंह जिला कमांडेंट होमगार्ड, कंपनी कमांडर अमरनाथ सिंह, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीवंश पांडेय, अरविद कुमार अस्थाना, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, सुरेंद्र, वीरेंद्र सिंह, माता प्रसाद यादव, उमेश कुमार, रोहित कुमार यादव, देवेश मिश्र, अखिलेश मौर्य, आस्था सिंह, रंजन यादव, राकेश कुमार सिंह, शिवमोहन सिंह, शरद वर्मा, रणधीर कुमार आदि थे।