Breaking News

17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस को प्रभावकारी एवं सार्थक रूप से पूरे प्रदेश में आयोजित किये जाने का निर्देश दिये गये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 दिसम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण हेतु प्रति वर्ष 17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस को प्रभावकारी एवं सार्थक रूप से पूरे प्रदेश में आयोजित किये जाने का निर्देश दिये गये है। विभिन्न पेंशनर संगठनों द्वारा सामान्यतया इस आशय की शिकायत की गयी है कि पेंशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रायः विभिन्न कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारीगण प्रतिभाग नहीं करते है, जिससे न केवल पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण में कठिनाई हो रही है, अपितु पेंशनर दिवस आयोजित किये जाने के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। 
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा किया है कि अपने-अपने कार्यालय से सम्बन्धित लम्बित पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करते हुये निस्तारित प्रकरणों को मुख्य कोषाधिकारी आजमगढ़ के कार्यालय में दिनांक 13 दिसम्बर 2021 तक उपलब्ध कराते हुये दिनांक 17 दिसम्बर 2021 को कलेक्ट्रेट सभागार, आजमगढ़ में निस्तारित पेंशन प्रकरणों के साथ स्वयं अथवा कार्यालय के किसी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। 
उक्त कार्यक्रम दिनांक 17 दिसम्बर 2021 को प्रातः 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, आजमगढ में जिलाधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पादित किया जायेगा।


और नया पुराने