आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने मेहता पार्क में दो दिवसीय जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का एएसपी ट्रैफिक ने शुभारंभ किया। चैंपियनशिप में 25 टीमें शामिल हो रही हैं।
जनपद की 51वीं दो दिवसीय चैम्पियनशिप का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र व एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच मुबारकपुर और कोटिला के बीच खेला गया। जिसमें कोटिला की टीम ने मुबारकपुर को 21-16, 21-16 से हराया। टूर्नामेंट में बीनापारा, अतरौलिया, सुरैना, नेहरू क्लब, जहानागंज, मंगरावाॅ की टीमों ने प्रतिभाग किया।
अपर जिलाधिकारी ने कहाकि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभा को निखरने व आगे बढ़ने का मौका मिलता है। खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। संयोजक बिजेन्द्र सिंह ने कहाकि आगामी 21 से 25 दिसम्बर तक जनपद मऊ में प्रदेश स्तरीय वालीबाल चैम्पियन का आयोजन हो रहा है। जिला स्तरीय चैम्पियनशिप से खिलाड़ियों का चयन करके प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा। टूर्नामेंट के शुरू में बतौर मुख्य अतिथि अधिकारियों ने पहला मैच खेल रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। रोमांचक मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलग अलग शॉट ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी। जिले के अलग अलग क्षेत्रों की टीमें खेल रही। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्टेट लेवल पर चयन होगा। वहां से फिर नेशनल टीम के लिए चयन होगा। इस चैंपियनशिप का फाइनल शनिवार को शाम को होगा।