आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील मैं काफी दिनों से अधिवक्ताओं और एसडीएम सगड़ी के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आज एक बार फिर अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में घूम कर नारेबाजी करते हुए एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के स्थानांतरण की मांग की।
इस दौरान उनका आरोप था कि जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार करते हैं। कुछ हफ्ते पहले हमारे एक अधिवक्ता साथी के साथ उन्होंने दुर्व्यवहार किया। जिसको लेकर हम लोगों ने विरोध जताया। जिस पर उन्होंने अपनी गलती तक नहीं मानी। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारी मांगे यदि नहीं मानी गई। तो हम लोग इस आंदोलन को बृहद रूप देंगे। वही अधिवक्ताओं से जब पत्रकारों ने पूछा की कुछ हफ्ते पहले जब आप लोगों ने विरोध जताया था तब एसडीएम सगड़ी ने कहा था कि यदि किसी को कोई समस्या है, तो वह मिल बैठकर बात कर मामले को सुलटाया जा सकता है। उसके बावजूद भी आप लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं? इस पर अधिवक्ताओं का कहना था की गलती एसडीएम ने की है, तो पहल भी उन्हीं को करनी होगी। हमारे संगठन में वह सूचना भेजें कि हम अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर मामले का निस्तारण करना चाहते हैं। हम अधिवक्ता भी ऐसा नहीं चाहते कि रोज तहसील में किसी प्रकार का हंगामा हो और आम जनता परेशान हो। लेकिन हमारी बातों पर एसडीएम सगड़ी गंभीरता से विचार नहीं कर रहे जिसका हमें खेद है।