Breaking News

दो पर दर्ज हुआ गैंगस्टर का मुकदमा एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जीयनपुर पुलिस ने  दो को किया गैंगस्टर में निरुद्ध।

आज़मगढ़: जीयनपुर पुलिस ने अपराधियों के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में की कार्रवाई एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस ने समीर पुत्र यूनुस निवासी धौराहरा व शाह आलम पुत्र महबूब निवासी दाउदपुर को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया।जिसमें शाह आलम पूर्व से जेल में बंद है वहीं समीर गोवध निवारण अधिनियम सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमों में वांछित था जिसको गैंगस्टर एक्ट में उसके घर धौराहरा से बुधवार की सुबह 6:10 पर जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

और नया पुराने