आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल की जनसभा 12 दिसंबर को सगड़ी विधानसभा के इंटर कॉलेज रामनगर कुकरौछी के मैदान में होनी है। जहां पर आज राम लखन पटेल (आवास विकास) प्राप्त राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंत्री व अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने सभास्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की गई। बैठक में रणनीति बनाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह अपना दल एस के विजय संकल्प यात्रा की जनसभा है। इंटर कॉलेज रामनगर में 12 दिसंबर को जो होनी है। जिस के मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल होगी । 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी हो रही है। 200 विधानसभा में हम लोग चुनाव लड़ेंगे। अभी सीटों का निर्धारण नहीं हुआ है। जैसे ही सीटों का निर्धारण हो जाएगा, हम अपने क्षेत्र के जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे। भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। सीट कौन मिलेगा यह अभी तय नहीं है। यह दोनों दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करेंगे। आजमगढ़ मंडल का सगड़ी विधानसभा सबसे मजबूत विधानसभा पार्टी के लिए मानी जा रही है। हम सबकी इस सीट पर गठबंधन में लड़नें की तैयारी में हैं। सभी कार्य कर्ता जुट जाएं। मालती सिंह ने सभा की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने किया और संचालन सुजीत पटेल जिला अध्यक्ष मऊ ने किया।
इस दौरान मौके पर सगड़ी विधानसभा के अपना दल नेता मालती सिंह , राकेश सिंह, श्याम विजय पटेल, सुजीत पटेल, बाबूराम यादव , इंद्रेश दुबे, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, राम लखन, चंद्रबली , जसवंत, आमिर, संजय, जगरनाथ आदि लोगों के साथ बैठक किया।