Breaking News

सार्वजनिक रास्ता बंद शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही अनशन की दी चेतावनी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लगभग आधा दर्जन लोग रास्ते बंद होने से हैं प्रभावित।

1 सप्ताह के अंदर नहीं खुला रास्ता तो करेंगे धरना प्रदर्शन और अनशन।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील मुख्यालय पर आज इशरहा गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों ने पहुंचकर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार को पत्रक देते हुए बताया कि गांव के हम पीड़ित राम वचन पुत्र सुक्खू, शिव वचन पुत्र सुक्खू, रामवृक्ष पुत्र धारी, रामफल पुत्र रामविलास, अशोक पुत्र मुन्नू आदि के घर आने जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को जबरदस्ती गांव के ही कुछ लोगों ने बंद कर रखा है। जिससे हम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हम लोगों की मांग है कि पुराना रास्ता खुलवाया जाए। 
वही इस संबंध में पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपमहानिरीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र भी डाक द्वारा रजिस्ट्री किया गया है। लेकिन 6 दिसंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आज तक कोई कार्यवाही ना होने से पुराना रास्ता आज भी बंद पड़ा हुआ है। पीड़ितों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 1 सप्ताह के अंदर पुराना बंद रास्ता खुलवाया नहीं गया, तो हम प्रार्थी गण विवश होकर उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के साथ साथ अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसलिए हमारी मांग है कि इस मामले में को गंभीरता से लेते हुए रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाया जाए।

और नया पुराने