Breaking News

73वां मण्डलीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर, 2021 को।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 दिसम्बर-- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0अधिकारी राजनेति सिंह ने अवगत कराया है कि प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग आजमगढ़ द्वारा 73वां मण्डलीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर, 2021 को स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में किया गया है। मण्डलीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह में मण्डल के तीनों जनपद-आजमगढ़, मऊ व बलिया के प्रत्येक जनपद से 01-01 प्लाटून पी0आर0डी (34 जवान), जिसमें से आधा सेक्शन महिला पी0आर0डी0 जवान प्रतिभाग करेंगे। पी0आर0डी0 स्थापना दिवस के अन्तर्गत 100, 200मी0 दौड़ व रस्साकसी की प्रतियोगिता के साथ ही साथ पी0आर0डी0 जवानों द्वारा रैतिक परेड का भी आयोजन किया गया है। पी0आर0डी0 जवानों के रैतिक परेड का मान प्रणाम के मुख्य अतिथि अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ होंगे। प्रतियोगिता एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पी0आर0डी0 जवानों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

और नया पुराने