आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 दिसम्बर-- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड में प्रत्येक शुक्रवार को 2ः30 से 5ः00 बजे तक पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, दुग्ध विकास विभाग तथा कृषि विभाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का आवेदन करने हेतु एवं निर्गत करने हेतु कैंप का आयोजन किया जाता है, जिसमें बैंक के अधिकारी तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं और वहीं पर फार्म भरकर तत्काल बैंक के कर्मचारियों को उपलब्ध करा दिया जाता है, जिसका निस्तारण 1 हफ्ते से 15 दिन के अंदर कर दिया जाता है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालक भाइयों/बहनों से अपील किया है कि उक्त कैंप में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें, जिससे आप लोगों को केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस केसीसी की सीमा अधिकतम 03 लाख तक है, जिसमें 160000 तक किसी प्रकार का कोई धरोहर की आवश्यकता नहीं पड़ती है, इसके ऊपर की धनराशि पर धरोहर की आवश्यकता होती है।