आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ : उपजिलाधिकारी सगड़ी के द्वारा किये गए अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार और अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने पर आंदोलन अभी चल ही रहा है। अधिवक्ता व एक लेखपाल के मध्य 7 दिसंबर को शाम 5:00 बजे अधिवक्ता प्रतीक यादव पुत्र कर्मवीर यादव ने लेखपाल अमित सिंह के साथ अभद्रता किया था जिसको लेकर लेखपाल संघ आंदोलित हो गया और जीयनपुर कोतवाली पर प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दिया परंतु 9 दिसंबर तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
जिसके खिलाफ लेखपाल संघ व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर तहसील परिसर में एसडीएम के कार्यालय के सामने धरना देते हुए अपनी मांग मनवाने के लिए अड़े रहे। लेखपाल संघ का कहना है कि जब तक प्राथमिकी दर्ज कर दोषी अधिवक्ता के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाएगी, तब तक हम लोग शासकीय कार्य बाधित रखेंगे।
इस धरने में तहसील अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह, अरुण कुमार गुप्ता तहसील मंत्री, राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, संतोष शर्मा, हीरालाल, विपिन सिंह, अमित सिंह, आशुतोष झा, जनार्दन सिंह, मनीष कुमार, नंद किशोर, उदय प्रताप, चंदेश्वर सिंह, मुन्ना राम, विपिन कुमार सिंह, आशा, आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष, निजामुद्दीन, दिवाकर यादव, हरकेश यादव, इंद्रसेन, अरविंद कुमार यादव सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।