आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 24 मार्च-- उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद आजमगढ़ के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की लेखा समाधान बैठक परिणाम घोषणा के 26वें दिन दिनांक 05 अप्रैल 2022 को आहूत की जानी है। उक्त लेखा समाधान बैठक के पूर्व विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के जनपद आजमगढ़ के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों/निर्वाचन एजेन्टों तथा व्यय लेखा प्राप्त करने के लिये लगाये गये सहायक व्यय प्रेक्षकों एवं लेखा टीम के अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिवसीय फैसिलिटेशन कार्यक्रम दिनांक 02 अप्रैल 2022 को नेहरू हाल सभागार आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें अभ्यार्थियों/एजेन्टों को निर्धारित प्रक्रिया से लेखा दाखिल किये जाने की बारीकियों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होने अभ्यर्थियों/निर्वाचन एजेन्टों से अपेक्षा किया है कि प्रत्याशियों के अंतिम व्यय लेखा दर्ज करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में दिनांक 02 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे नेहरू हाल सभागार आजमगढ़ में आयोजित किये जाने वाले फैसिलिटेशन कार्यक्रम में समय से प्रतिभाग करें, जिससे प्रत्याशियों के अंतिम लेखा दर्ज करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।