Breaking News

होली मिलन सम्मान समारोह पर सगड़ी विधायक डॉ० एचएन पटेल का हुआ जोरदार स्वागत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

किसान इण्टर कालेज सुरैना के प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

चुनाव से पहले किए गए वादों को अमल में लाने का करूंगा प्रयास- डॉ० एचएन पटेल (विधायक सगड़ी)

आज़मगढ़: सगड़ी विधायक डॉ एचएन पटेल का होली मिलन सम्मान समारोह के आयोजन में फूल मालाओं से स्वागत और सम्मान किया गया।
अजमतगढ विकास खंड के किसान इण्टर कालेज में पटेल मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन पटेल का फूल मालाओं से स्वागत और सम्मान किया गया। इसके बाद गुलाल लगाकर रंगो के त्योहार होली की बधाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सगड़ी विधायक डॉ० एचएन पटेल ने सबसे पहले सगड़ी की जनता का आभार जताया औऱ होली शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सगड़ी की जनता ने जो मुझे सम्मान दिया है उसे में जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा। आज मैं सगड़ी की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि चुनाव के वक्त जो भी हमने वादे किए थे उन को अमल में लाने का पूरा प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य ही है कि मेरा काम लोगों की जिंदगियां बचाना भी है। इसलिए लोगों की जिंदगियां बचाने में किसी दिन आपके बीच ना पाऊं तो अन्यथा मत लीजिएगा मैं सदैव आपके बीच बना रहूंगा आप सब के सहयोग से सगड़ी का विकास होगा मैं आप सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा उन्होंने होली मिलन सम्मान समारोह पर सब को बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपस में प्रेम भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक है हम सभी सगड़ी की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव, शिक्षक राजदेव सिंह, प्रवीण राय उर्फ अंबुज, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नान्हक पटेल और संचालन भजुराम पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में पटेल मानव सेवा समिति के सतेंद्र सिंह व नारद सिंह पटेल ने आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री निवास पटेल,जोखन ,कमला, दिनेश पटेल,रामसिंगार सिंह पटेल,परमहंस सिंह पटेल, उमेश यादव, रामसिंह पटेल,राम प्रसाद पटेल, कमलेश गोंड़,अरुण पटेल, मानसिंह, कैलाश गुप्ता, शिवचंद सिंह, सतिष, रमेश, महेंद्र, बिजली, ओमप्रकाश पटेल, लक्ष्मण, अजय, दिनेश, डाक्टर रामबेलास, डॉ० रामलेश पटेल, जगदीश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने