Breaking News

जीयनपुर कोतवाल के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में हुई साफ-सफाई।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: जीयनपुर थाना परिसर में रविवार को विधिवत साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित उप निरीक्षक और समस्त पुलिस कर्मियों ने कार्यालय, मेस, बैरक, नाली, सहित थाना परिसर के कोने कोने में सफाई अभियान चला कर सफाई करवाई। 
बताया गया कि लम्बे समय से इस तरह की साफ सफाई के प्रति किसी ने गम्भीरता नहीं दिखाई थी। बताया गया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने साफ सफाई कर थाने को साफ सुथरा बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।
वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ साफ-सफाई नहीं बल्कि क्षेत्र में अमन शांति कायम रखना पीड़ितों को न्याय मिले और अपराधियों पर कार्यवाही हो ताकि क्षेत्र की जनता चैन से रह सके।

और नया पुराने