Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना के आखिरी दिन हुए विविध कार्यक्रम।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकालय विक्रमा राय महिला पीजी कॉलेज हरैया में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के विशेष शिविर का आज अंतिम दिन रहा। विगत दिनों 9 मार्च से 15 मार्च तक की भांति सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया गया। पिछले दिनों में अलग-अलग मलिन बस्तियों में जाकर शिविरार्थियों ने शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण प्रदूषण इत्यादि के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया। समापन के दिन प्राचार्य डॉ राकेश विश्वकर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। चीफ प्रॉक्टर राज नवल पाठक ने सामाजिक समस्याओं एवं कुरीतियों पर अपना विचार दिया। 
इस अवसर पर वागीश राय, अमित यादव, राकेश कुमार, राजेश कुमार, लालमन चौहान, जितेंद्र सिंह, सुमित्रा यादव, सीमा राय, प्रियंका भारती, नेहा विश्वकर्मा एवं आकांक्षा यादव आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान टोली नायक सोनी यादव एवं निशा सिंह के साथ साक्षी तनु प्रीति प्रतिमा महिमा बिंदु नेहा स्वाति इत्यादि ने गीत संगीत नाटक रंगोली इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

और नया पुराने